23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विधायकों की पलटी से नहीं होगा सरकार पर असर, 8 UDP विधायकों के BJP में शामिल होने पर बोले CM संगमा

Meghalaya Politics: मेघालय में UDP के 8 विधायक BJP में शामिल हो गए, जिससे विधानसभा में BJP की सीट 2 से बढ़कर 10 हो गई। CM कॉनराड संगमा ने कहा कि इससे MDA सरकार के कामकाज पर असर नहीं पड़ेगा।
2 min read
Google source verification
UDP BJP Merger

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा (फोटो-IANS)

BJP In Meghalaya: मेघालय की राजनीति में बुधवार को बड़ा बदलाव हुआ। यूनाइटेड डेमोक्रेटिक पार्टी (UDP) के 8 विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए। इसके बाद BJP की विधानसभा में सीट 2 से बढ़कर 10 हो गई। हालांकि, मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने ने इस पर स्पष्ट कहा कि इस बदलाव से NPP के नेतृत्व वाली मेघालय डेमोक्रेटिक अलायंस (MDA) सरकार के कामकाज पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

संगमा बोले- सरकार पर नहीं होगा असर

मुख्यमंत्री संगमा ने कहा कि UDP और BJP दोनों पहले सेे ही MDA गठबंधन का हिस्सा हैं। इसलिए एक गठबंधन सहयोगी पार्टी के विधायकों का दूसरी सहयोगी पार्टी में जाना सरकार की कुल संख्या को नहीं बदलता। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट में बदलाव की संभावना से भी इनकार किया। उन्होंने बताया कि BJP ने सरकार से फिलहाल कैबिनेट में कोई नया पद नहीं मांगा है, इसलिए सरकार के कामकाज में कोई परेशानी नहीं होगी।

दो पार्टियों के बीच का फैसला

संगमा ने कहा कि विधायकों का BJP में जाने का फैसला दो राजनीतिक दलों से जुड़ा है और यह संबंधित विधायकों का अपना निर्णय है। उन्होंने कहा कि इसका NPP से कोई सीधा संबंध नहीं है, इसलिए वह इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे।

हालांकि, संगमा ने माना कि विधायकों के एक पार्टी से दूसरी पार्टी में जाने के कारण UDP और BJP के बीच कुछ चिंताएं हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि दोनों दलों को इस मामले को आपस में सुलझाना होगा।

BJP में शामिल हुए 8 UDP विधायक

बुधवार को नई दिल्ली में UDP के 8 विधायक BJP में शामिल हो गए। इसके साथ ही 60 सदस्यीय मेघालय विधानसभा में BJP के विधायकों की संख्या 2 से बढ़कर 10 हो गई। इस उलटफेर के बाद राज्य की राजनीति में नई चर्चा शुरू हुई है। लेकिन संगमा का मानना है कि BJP के बढ़ते प्रभाव से उनके नेतृत्व को चुनौती नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि सरकार के पास सदन में साधारण बहुमत है और वह सामान्य तरीके से काम करती रहेगी। संगमा ने कहा कि लोकतंत्र में राजनीतिक दल स्वाभाविक रूप से अपना संगठन और जनसमर्थन बढ़ाने की कोशिश करते हैं।