राष्ट्रीय

NEET-UG 2026 Result: हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता बने संयुक्त टॉपर, देखें किस राज्य से कौन रहा अव्वल; 11.21 लाख परीक्षार्थी सफल

NEET UG 2026 state-wise toppers list: का रिजल्ट जारी हो गया है। हरियाणा के पांशुल बंसल और पंजाब के आर्यन गुप्ता संयुक्त टॉपर बने हैं। करीब 11.21 लाख अभ्यर्थी सफल हुए। यहां देखें राज्यवार टॉपर्स की पूरी सूची और रिजल्ट की प्रमुख बातें।
2 min read
Jul 17, 2026
NEET UG 2026 toppers Panshul Bansal and Aryan Gupta.
NEET-UG 2026 का परिणाम घोषित। (Photo- IANS)

NEET-UG 2026: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने गुरुवार रात NEET-UG 2026 का परिणाम घोषित किया। करीब 20 लाख अभ्यर्थियों में से 11.21 लाख परीक्षार्थी सफल रहे। ये सफल अभ्यर्थी देशभर में उपलब्ध लगभग 1.37 लाख एमबीबीएस सीटों के साथ-साथ स्नातक स्तर के डेंटल, आयुष और अन्य संबद्ध पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए पात्र होंगे।

पंजाब के आर्यन गुप्ता और हरियाणा के पांशुल बंसल संयुक्त रूप से टॉपर बने। दोनों ने 720 में से 715 अंक हासिल किए। NEET-UG 2026 के टॉप-10 रैंकधारकों में पंजाब, राजस्थान, बिहार और महाराष्ट्र से दो-दो अभ्यर्थी शामिल रहे, जबकि हरियाणा और उत्तर प्रदेश से एक-एक उम्मीदवार ने जगह बनाई।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा

लड़कियों ने इस परीक्षा में लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया। सफल अभ्यर्थियों में 58 प्रतिशत महिलाएं रहीं। वहीं, शीर्ष प्रदर्शन करने वाले अधिकांश अभ्यर्थियों की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच थी।

एनटीए ने अपने बयान में कहा, 'महिलाओं की सफलता दर भी पुरुषों से अधिक रही। परीक्षा में शामिल हुईं 56.8 प्रतिशत महिलाएं सफल रहीं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 55.1 प्रतिशत रहा।'

93% से अधिक ने पहली बार दी परीक्षा

NEET-UG 2026 में 720 में से 690 से अधिक अंक हासिल करने वाले कुल 138 अभ्यर्थी रहे। एनटीए ने अपने बयान में कहा, "इन 138 अभ्यर्थियों में से 99 प्रतिशत की आयु 17 से 19 वर्ष के बीच है और 93 प्रतिशत से अधिक ने पहली बार NEET (UG) परीक्षा दी थी।"

एनटीए ने यह भी कहा कि परिणाम समय पर घोषित किए गए हैं, ताकि मेडिकल प्रवेश और काउंसलिंग की प्रक्रिया निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आगे बढ़ सके।

गौरतलब है कि प्रश्नपत्र लीक होने के बाद एनटीए ने 21 जून को NEET-UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की थी। यह परीक्षा भारत के 551 शहरों और विदेश के 14 शहरों में स्थित 5,440 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा 13 भाषाओं में हुई, जिसमें करीब 20 लाख अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया।

NEET-UG 2026 के स्टेट टॉपर्स

राज्य/केंद्र शासित प्रदेशटॉपर का नाम
विदेशी (Foreign)संकल्प संदीप नाइक
विदेशी (Foreign)मुहम्मद अयान यूसुफ कोलनाड
अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूहध्रुव त्रिपाठी
आंध्र प्रदेशनमाला प्रेरणा
अरुणाचल प्रदेशलिरिक एटे
असमशुभ प्रसाद
बिहारआयुष भालोटिया
बिहाररिया रंजन
चंडीगढ़ (केंद्र शासित प्रदेश)माधवन महाजन
छत्तीसगढ़चार्वी अग्रवाल
छत्तीसगढ़शिप्रक गोयल
दादरा एवं नगर हवेलीगुप्ता जया अनिल
दमन एवं दीवटंडेल धैर्य देवेंद्र
दिल्लीकाश्वी ढल्ल
गोवासलोनी उतागी
गुजरातताहा समुन भाटिया
गुजरातपटेल शौर्य भावेश
गुजरातअक्षित कुमार गौर
हरियाणापांशुल बंसल
हिमाचल प्रदेशआकर्ष गुप्ता
झारखंडसुहर्ष कुमार गुप्ता
जम्मू-कश्मीरहदिया निसार
जम्मू-कश्मीरजैदान वानी
कर्नाटकवैष्णवी दास
केरलनीरज बी
लद्दाख (केंद्र शासित प्रदेश)जिग्मेट यांगचन लामो
लक्षद्वीप (केंद्र शासित प्रदेश)फहमीदा अनीस
मध्य प्रदेशआर्यमन सिंह सोलंकी
महाराष्ट्रकुदाले श्रावणी कृष्णा
मणिपुरजावेद हसन
मेघालयबाखम्बोक एंथनी थाबाह
मिजोरमएच. मालसावमडॉन्गजुआला
नागालैंडसुभास्मिता नायक
ओडिशासात्विक पटनायक
पुडुचेरीकृषांत अभिनव एम.
पंजाबआर्यन गुप्ता
राजस्थानउपलक्ष्य गोयल
सिक्किमऋचा सुब्बा
तमिलनाडुवेंकटापति वेलायुथम वी. ए.
तेलंगानावीरैयागारी साह्यू
त्रिपुराबैभव रॉय
उत्तर प्रदेशआर्यन दुबे
उत्तराखंडआदि जैन
पश्चिम बंगालसब्यसाची लस्कर
Updated on:
17 Jul 2026 08:02 am
Published on:
17 Jul 2026 08:01 am