राष्ट्रीय

नीतीश कुमार के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अटकलों पर लगा विराम, JDU अध्यक्ष ललन सिंह ने साफ की पूरी तस्वीर

Nitish Kumar Presidential Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की चर्चा बीते कुछ दिनों से देश की राजनीतिक फिजा में थी। लेकिन अब पार्टी के अध्यक्ष ललन सिंह ने इस मसले पर साफ कहा है कि नीतीश राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Jun 2022, 5:17 PM IST
nitish_kumar.jpg
Nitish Kumar will not Fight Presidential Election says Lalan Singh

राष्ट्रपति चुनाव की घोषणा के साथ ही बिहार के मुख्यमंत्री और जदयू नेता नीतीश कुमार के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थी। कहा जा रहा था कि नीतीश के पास बीजेपी के साथ-साथ गैरभाजपाई दलों के नेता भी इस पद के एप्रोच कर रहे हैं। लेकिन अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने इन अटकलों को खारिज कर दिया है।

नीतीश के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की बाबत बीते दिनों ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार ने कहा था कि नीतीश कुमार में राषट्रपति बनने के सभी गुण हैं। हर बिहारी चाहेगा की वो राष्ट्रपति बने। हालांकि अब जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और मुंगेर के सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने नीतीश कुमार के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया है।

आज अपने संसदीय क्षेत्र में लखीसराय में जब ललन सिंह से इस बाबत पूछा गया तो साफ शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार की जनता की सेवा कर रहे हैं। वो ना तो राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं और ना ही वो राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं।

दरअसल ललन सिंह आज लखीसराय में एक जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इसी दौरान उनसे सीएम नीतीश को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाए जाने के बारे में सवाल पूछा गया। जिसपर ललन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार नहीं है और वो राष्ट्रपति बनने भी नहीं जा रहे हैं। बताते चले कि देश के अगले राष्ट्रपति को लेकर नीतीश के नामों की चर्चा तब शुरू हुई थी जब बिहार के मंत्री श्रवण कुमार ने इस संबंध में बयानबाजी की।

श्रवण कुमार ने यह भी कहा था कि यदि नीतीश कुमार प्रेसिडेंट बने तो खुशी होगी। उनमें राष्ट्रपति बनने की सभी काबिलियत है। हालांकि श्रवण चौधरी के बयान से इतर बिहार सरकार के एक और मंत्री बिजेंद्र यादव ने भी कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राष्ट्रपति नहीं बनना चाहते हैं। देश के सर्वोच्च पद के लिए वह सुयोग्य हैं, लेकिन वे राष्ट्रपति नहीं बनेंगे। वे इस पद की अपनी उम्मीदवारी को खारिज कर चुके हैं। अब पार्टी के अध्यक्ष ने भी इस मसले पर पूरी तस्वीर साफ कर दी है।

Published on:
Also Read
View All
जदयू में घट रहा ललन सिंह का दबदबा? नीरज कुमार बोले- वरिष्ठ हैं तभी तो केंद्रीय मंत्री हैं, लेकिन पार्टी की साख बचाना जरूरी था

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात

Punjab AAP List: जेल में बंद संजीव अरोड़ा को आप ने क्यों दिया दोबारा टिकट? सौरभ भारद्वाज ने बताया कारण

UPTET 2026: दोबारा जारी होगा UPTET का स्कोरकार्ड, हाईकोर्ट ने इन 2 सवालों को मूल्यांकन से हटाने का दिया आदेश

Krupa Alva expelled: कौन हैं कृपा अल्वा? जिन्हें कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निकाला, स्टिंग विवाद से क्या है कनेक्शन