31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राष्ट्रपति चुनाव की तारीख के ऐलान की बाद ट्विटर पर ट्रेंड हुए आरिफ़ मोहम्मद खान, जानें क्यों

Arif Mohmmad Khan: राष्ट्रपति चुनावों के तारीख की घोषणा के बाद से राष्ट्रपति उम्मीदवारों को लेकर कई नाम सामने आ रहे हैं। इस बीच आरिफ़ मोहम्मद खान का नाम ट्विटर पर ट्रेंड हो रहा है। क्या अगले राष्ट्रपति के तौर पर इनका नाम फाइनल हो गया है?
1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahima Pandey

•

Updated: 9 Jun 2022, 9:32 PM IST

Arif Mohmmad Khan is trending on twitter after presidential election announcement

Arif Mohmmad Khan is trending on twitter after presidential election announcement

आज राष्ट्रपति चुनाव की तारीख की घोषणा कर दी गई। इसी के साथ नए राष्ट्रपति कौन होंगे इसको लेकर अटकलों का दौर शुरू हो गया है। इस बीच केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान का नाम ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा है। कहा जा रहा है कि राष्ट्रपति उम्मीदवारों की लिस्ट में आरिफ़ मोहम्मद खान का नाम भी है और उनके नाम पर मुहर लगने की भी संभावना है।

ट्विटर पर राष्ट्रपति उम्मीदवार कौन होगा इसको लेकर कई नाम सामने आए हैं जिसमें वेंकैया नायडू, कुमारी मायावती, लाल कृष्ण आडवाणी भी शामिल हैं।

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोमनाथ भर्ती ने दावा किया है कि आरिफ़ मोहम्मद खान की दावेदारी सबसे मजबूत है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "एक विश्वसनीय स्रोत से पता चला है कि केरल के वर्तमान राज्यपाल जनाब आरिफ मोहम्मद खान भारत के राष्ट्रपति पद के प्रबल दावेदार हैं। ये कदमों को देखते हुए विश्वसनीय है जो पीएम मोदी भारत विरोधी नैरेटिव का काउन्टर करने के लिए ले रहे हैं जो दुनिया भर में फ्रिंजियों के कारण बन रहे हैं।"

रिटायर्ड मेजर अमित बंसल ने लिखा, "मुझे व्यक्तिगत रूप से लगता है कि श्री आरिफ मोहम्मद खान राष्ट्रपति भवन बनने के लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार हैं। उसी शहर से हूं और उन्हें मैँ जानता हूँ इसलिए पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूँ। भारत उनके खून में दौड़ता है, भारत उनके दिमाग में है और वह एक सच्चे देशभक्त हैं जो देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं।"

बता दें कि निर्वाचन आयोग ने आज घोषणा की कि नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होंगे जिसके लिए 15 जून को नामांकन होने हैं। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द का कार्यकाल 24 जुलाई को समाप्त हो रहा है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि अगला राष्ट्रपति कौन बनेगा।