राष्ट्रीय

ओडिशा पुलिस की बड़ी छापेमारी: 1771 आरोपी गिरफ्तार, 3000 KG गांजा, 20 देसी बंदूकें, 966 गाड़ियां जब्त

Operation Clean: ओडिशा पुलिस ने पूरे राज्य में अचानक ऐसा तगड़ा एक्शन लिया है कि अपराधियों और ड्रग माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पांच दिनों के भीतर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए करीब 1,771 अपराधियों को दबोचकर जेल के पीछे भेज दिया है।

2 min read
3000 किलो गांजा जब्त

Odisha Police Raid: ओडिशा पुलिस ने 12 से 16 मई तक चले ‘ऑपरेशन क्लीन’ में राज्यभर में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1,771 अपराधियों और 190 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया। अभियान के दौरान 3,026 किलो गांजा, 20 अवैध हथियार, 19 जिंदा कारतूस और 179 गाड़ियां जब्त की गईं। अवैध खनन, हथियार तस्करी और ड्रग नेटवर्क पर पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी की। वहीं 966 नशे में वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई कर 1.89 करोड़ रुपये का जुर्माना भी वसूला गया।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान में बैठकर चला रहा था आतंकी नेटवर्क! J&K पुलिस का बड़ा एक्शन, हिजबुल आतंकी की करोड़ों की संपत्ति जब्त

ओडिशा पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन'

ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (DGP) योगेश बहादुर खुरानिया के कड़े निर्देश पर राज्य के सभी पुलिस रेंज में एक विशेष अभियान चलाया गया, जो 12 मई से 16 मई तक चला। इस पांच दिन के अभियान में जिला पुलिस अधीक्षकों और पुलिस कमिश्नरों ने खुद कमान संभाली। इस एक्शन का मुख्य मकसद पेंडिंग गैर-जमानती वारंट (NBWs) को तामील करना, फरार आरोपियों को दबोचना और नशे के काले कारोबार की कमर तोड़ना था।

आंकड़ों में ओडिशा पुलिस का बड़ा एक्शन

  • गिरफ्तारियां: 1,771 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, 190 फरार आरोपी गिरफ्तार कर कोर्ट भेजे गए।
  • नशे पर वार: 3,026 किलो से ज्यादा गांजा और ब्राउन शुगर बरामद। 31 एनडीपीएस केस दर्ज, 29 तस्कर अरेस्ट
  • अवैध माइनिंग: हाईवा और जेसीबी समेत 179 गाड़ियां जब्त। 136 केस दर्ज, 60 गिरफ्तार,
  • हथियार तस्करी: 20 अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद। 9 केस दर्ज, 13 गिरफ्तार,
  • 5 बड़े अपराधियों पर NSA लगाया गया, जबकि 449 आदतन अपराधियों पर BNSS की धारा 129 के तहत कार्रवाई की गई।

3 हजार किलो गांजा, 966 गाड़ियां जब्त

पुलिस ने नशे के खिलाफ जो जाल बिछाया, उसमें बड़े-बड़े तस्कर फंस गए। इस पूरे अभियान में 3,026 किलो और 702 ग्राम गांजा जब्त किया गया है। इसमें सबसे बड़ी कामयाबी साउथ-वेस्टर्न रेंज को मिली, जहां अकेले 1,943 किलो गांजा पकड़ा गया। इसी बीच, ओडिशा पुलिस ने सड़कों पर मौत बनकर दौड़ने वाले शराबी ड्राइवरों पर भी शिकंजा कसा। कुल 966 नशेड़ी चालकों को पकड़कर उनकी गाड़ियां सीज कर दी गईं। ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों से पुलिस ने कुल 1.89 करोड़ रुपये का भारी-भरकम जुर्माना वसूला है, जिसमें वेस्टर्न रेंज ने सबसे ज्यादा 53.38 लाख रुपये वसूले।

20 अवैध हथियार जब्त

अवैध खनन करने वाले माफियाओं के खिलाफ पुलिस ने 136 केस ठोक दिए। इस कार्रवाई में मिट्टी, बालू और पत्थर ढोने वाले 179 हाइवा, डंपर, ट्रैक्टर और जेसीबी मशीनों को जब्त कर लिया गया। अवैध हथियारों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस ने ताबड़तोड़ रेड मारी। इस दौरान 13 लोग दबोचे गए और उनके पास से 20 अवैध हथियार, पिस्तौल और 19 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। साउथ रेंज ने अकेले 11 अवैध हथियार बरामद कर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। इसके अलावा, अवैध मवेशी तस्करी के खिलाफ एक्शन लेते हुए पुलिस ने गाड़ियों से 33 मवेशियों को भी रेस्क्यू किया है। ओडिशा पुलिस का कहना है कि सूबे से माफिया राज को खत्म करने के लिए ऐसे कड़े अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

ये भी पढ़ें

‘अब कोई परीक्षा नहीं होगी…’ वो आखिरी शब्द: राहुल गांधी ने कहा- ‘मोदी जी इंसाफ के लिए और कितने ऋतिक चाहिए?’
Published on:
17 May 2026 04:34 pm
Also Read
View All
Ferozepur News: चुनाव लड़ रही बीजेपी नेता के घर जिस्म का धंधा! चार महिलाओं समेत सात गिरफ्तार, पार्टी को बदलना पड़ा उम्मीदवार

NEET Paper Leak: ‘पिछले साल भी लीक, इस साल भी लीक!’ भड़के सांसद इमरान मसूद ने पूछा- कहां गई सरकार की नैतिकता ?

ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट पर टकराव! जयराम रमेश ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को लिखी तीसरी चिट्ठी, जानें क्या कहा?

अब सिर्फ 90 मिनट में दिल्ली से इन शहरों का सफर; कनेक्टिविटी बूम से नौकरी और बिजनेस की पहली पसंद बने ये इलाके

20 हजार टन एलपीजी लेकर भारत पहुंचा जहाज, आसान नहीं था होर्मुज स्ट्रेट पार करना, दुश्मन के रडार को दे दिया था चकमा