राष्ट्रीय

कल रात फिर पृथ्वी के करीब आ रहा है खतरनाक क्षुद्रग्रह

  NASA ने क्षुद्रग्रह ( AJ193 ) को संभावित खतरनाक श्रेणी में क्लासीफाइड किया है। नासा के मुताबिक क्षुद्रग्रह 21 अगस्त की रात को पृथ्वी के सबसे करीब आता है।
2 min read
Aug 20, 2021
asteriod
asteroid speeding to earth 2021 nasa

नई दिल्ली। क्षुद्रग्रह हमेशा से दुनियाभर में खगोलविदों के लिए चिंता का कारण रहे हैं। एक बार फिर एक खतरनाक क्षुद्रग्रह ( asteroid ) 94 हजार किलोमीटर से ज्यादा की स्पीड से पृथ्वी की ओर आ रहा है। कल यानि 21 अगस्त की रात यह पृथ्वी के सबसे करीब होगा। हर बार 21 अगस्त को पृथ्वी के सबसे करीब आने की वजह से नासा ( NASA ) ने इस क्षुद्रग्रह को संभावित रूप से खतरनाक घोषित किया है। हालांकि, क्षुद्रग्रह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से नौ गुना ज्यादा दूरी से से गुजरेगा।

NASA ने क्षुद्रग्रह-AJ193 को माना खतरनाक

नासा ने क्षुद्रग्रह ( AJ193 ) को संभावित खतरनाक श्रेणी में क्लासीफाइड किया है। नासा के मुताबिक यह क्षुद्रग्रह 21 अगस्त की रात को पृथ्वी के सबसे करीब आता है। जबकि क्षुद्रग्रह पृथ्वी और चंद्रमा के बीच की दूरी से नौ गुना दूरी से पृथ्वी से गुजरेगा। इस दौरान यह 94,208 किलोमीटर प्रति घंटे की भारी गति से परिभ्रमण करेगी। खगोलविद टेलीस्कोप के जरिए 1.4 किलोमीटर चौड़े क्षुद्रग्रह को अपनी कक्षा से पृथ्वी की कक्षा में जाते हुए देख सकेंगे। जानकारी के मुताबिक संभावित रूप से खतरनाक क्षुद्रग्रह 2063 में पृथ्वी के करीब आ जाएगी। फिलहाल, नासा ने बताया है कि इस बार क्षुद्रग्रह से कोई नुकसान होने की उम्मीद नहीं है।

पहली बार 2016 में देखा गया था AJ193

क्षुद्रग्रह ( AJ193 ) को पहली बार जनवरी 2016 में हवाई के हलाकाला वेधशाला में स्थित पैनोरमिक सर्वे टेलीस्कोप और रैपिड रिस्पांस सिस्टम (पैन-स्टारआरएस) सुविधा द्वारा देखा गया था। उसके बाद नासा ने उड़ान वस्तु का निरीक्षण करने के लिए NEOWISE अंतरिक्ष यान का उपयोग किया था। EarthSky के मुताबिक इस दौरान खगोलविदों ने देखा कि क्षुद्रग्रह बहुत गहरा है। सकी घूर्णन अवधि, ध्रुव दिशा और वर्णक्रमीय वर्ग के बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। क्षुद्रग्रह हर 5.9 साल में सूर्य की परिक्रमा करता है। ऐसा इसलिए कि यह पृथ्वी की कक्षा के अपेक्षाकृत करीब पहुंच जाता है। सूर्य की परिक्रमा के बाद यह बृहस्पति की कक्षा से आगे निकल जाता है।

क्षुद्रग्रह क्या हैं?

लगभग 4.6 अरब साल पहले सौर मंडल के गठन से बचे चट्टानी टुकड़े को क्षुद्रग्रह माना जाता है। नासा संयुक्त प्रणोदन प्रयोगशाला ( JPL ) के मुताबिक जो क्षुद्रग्रह को पृथ्वी के निकट एक वस्तु के रूप में उस समय क्लासीफाइड किया जाता है जब हमारे ग्रह से इसकी दूरी पृथ्वी से सूर्य की दूरी ( पृथ्वी-सूर्य की दूरी ) से 1.3 गुना कम होती है। यह दूरी लगभग 93 मिलियन मील की होती है। नासा 26,000 से अधिक क्षुद्रग्रहों को ट्रैक करता है। इनमें से 1,000 से अधिक संभावित रूप से खतरनाक माने जाते हैं।

Updated on:
20 Aug 2021 07:47 pm
Published on:
20 Aug 2021 07:36 pm
Also Read
View All
Ketan Murder Case: 17 जून की रात से 18 जून की सुबह तक क्या हुआ? पुलिस जांच में हुए अहम खुलासे

गुजरात में सहकारी आधारित ‘भारत टैक्सी’ सेवा की हुई शुरुआत, 14 शहरों में शुरू हुई सुविधा

धाविका बनना था सपना, पिता ने बनाया हैमर थ्रो स्टार, 18 साल की अनुष्का यादव ने तोड़ा 8 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड

ऑपरेशन सिंदूर के शहीदों को लेकर फैली गलतफहमी पर रक्षा मंत्रालय का बयान, 6 शहीद जवानों को पहले ही दिया जा चुका था राष्ट्रीय सम्मान-मिनिस्ट्री

केतन अग्रवाल हत्याकांड में सिया की बढ़ी मुश्किलें, बॉयफ्रेंड चेतन चौधरी की बाइक, हुडी और हेडफोन पुलिस ने किए जब्त