राष्ट्रीय

Shiv Sena UBT Crisis: सिर्फ 4-5 नेताओं को था पता, एक साल से उद्धव के सांसदों को तोड़ने की हो रही थी तैयारी

Operation Tiger Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में 'ऑपरेशन टाइगर' के तहत शिवसेना (यूबीटी) के 6 सांसदों के शिंदे गुट में जाने की तैयारी है। सूत्रों के मुताबिक, इसकी पटकथा करीब एक साल से लिखी जा रही थी और पूरे ऑपरेशन की जानकारी केवल कुछ चुनिंदा नेताओं को ही थी।

2 min read
Jun 22, 2026
Shiv Sena rebellion
उद्धव ठाकरे के 6 सांसद छोड़ सकते है पार्टी (Photo-IANS)

Shiv Sena UBT Crisis: महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार ऑपरेशन टाइगर की चर्चा तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे को बड़ा झटका देते हुए पार्टी के छह सांसद सोमवार को मुंबई में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाले शिवसेना गुट में शामिल होने की बात कही जा रही है। CNN-18 की रिपोर्ट् के मुताबिक यह कोई अचानक लिया गया फैसला नहीं है। उद्धव के सांसदों को तोड़ने की तैयारी पिछले एक साल से चल रही थी।

पूरे ऑपरेशन की जिम्मेदारी शिवसेना नेता और सांसद श्रीकांत शिंदे को सौंपी गई थी, जिन्होंने नाराज सांसदों से लगातार संपर्क बनाए रखा और उन्हें अपने पाले में लाने में अहम भूमिका निभाई।

केंद्र और प्रदेश के बीच कड़ी बने श्रीकांत शिंदे

बताया जा रहा है कि पिछले छह से आठ महीनों में इस ऑपरेशन को तेज किया गया। श्रीकांत शिंदे ने मुंबई और दिल्ली के बीच राजनीतिक समन्वय की कड़ी बनकर काम किया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उद्धव ठाकरे द्वारा रविवार को सांसदों की बैठक बुलाने से पहले ही पांच बागी सांसदों के हस्ताक्षर जुटाए जा चुके थे। इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी बेहद सीमित लोगों को थी। एकनाथ शिंदे के अलावा केवल चार से पांच लोग ही इसकी पूरी रणनीति से वाकिफ थे, जिनमें महाराष्ट्र सरकार के दो मंत्री भी शामिल बताए जा रहे हैं।

नोएडा के होटल में ठहरे थे बागी सांसद

सूत्रों के अनुसार, 16 जून को छह बागी सांसद अलग-अलग शहरों से विमानों के जरिए दिल्ली पहुंचे और नोएडा के एक होटल में ठहरे। अगले दिन 17 जून को श्रीकांत शिंदे, ओमराजे निंबालकर और बागी सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर हस्ताक्षरित प्रस्ताव सौंप दिया।

बागी सांसदों का कहना है कि शिवसेना (यूबीटी) अपनी मूल विचारधारा से भटक गई है। उनका आरोप है कि पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता कांग्रेस के साथ नजदीकी बढ़ाने या विलय की दिशा में आगे बढ़ रहे थे, जिसके कारण उन्होंने शिंदे गुट का समर्थन करने का फैसला किया।

शिवसेना को लेकर अमित शाह ने क्या कहा?

हाल ही में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी कहा था कि अब केवल एक ही शिवसेना है और वह एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना है।

हालांकि, उद्धव ठाकरे ने कहा कि जो लोग पार्टी छोड़ना चाहते हैं, वे जाने के लिए स्वतंत्र हैं। उन्होंने कहा कि  चार साल पहले भी 40 विधायक पार्टी छोड़कर चले गए थे। आज समय मेरा नहीं है, लेकिन कल जरूर मेरा होगा। तब तक हमें संघर्ष और धैर्य बनाए रखना होगा।

Published on:
22 Jun 2026 11:45 am
Also Read
View All
‘सही बस नहीं ली तो हम जिम्मेदार कैसे’, कांग्रेस की रैली के चलते छात्रों का नीट एग्जाम छूटने पर पार्टी ने झाड़ा पल्ला

ओडिशा में क्रॉस-वोटिंग विवाद में 8 विधायकों को मिली राहत, स्पीकर ने खारिज की BJD की अयोग्यता याचिका

BRICS meeting: भारत में ब्रिक्स की मीटिंग होने के क्या हैं मायने, ईरान और इंडिया पर इससे क्या असर पड़ेगा ?

‘चुपचाप बैठो, फालतू लोग’, डीके शिवकुमार के नारों से नाराज हुए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे, समर्थकों को लगाई फटकार

मंदिरों से तो हर साल एक लाख करोड़ की चोरी होती है- राम मंदिर चंदा चोरी पर बोले बाबा रामदेव, सरकार को भी लपेटा