राष्ट्रीय

Panihati Assembly Election Result: रत्ना देबनाथ टीएमसी को दे रहीं कड़ी टक्कर

Panihati Assembly Election Result: बीजेपी की रत्ना देबनाथ टीएमसी उम्मीदवार को कड़ी टक्कर दे रही है। वह जीतती हैं तो पहली बार विधायक बनेंगी।
2 min read
• •
Updated: 4 May 2026, 3:04 PM IST
Panihati Assembly Election Result
Panihati से बीजेपी उम्मीदवार रत्ना देबनाथ (सोर्स-IANS)

Panihati Assembly Election Result:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना जारी है। वोटों की गिनती के दौरान जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है। बीजेपी ने शुरुआती रुझानों में बढ़त बनाई हुई है, जबकि तृणमूल कांग्रेस पीछे नजर आ रही है। अगर पनिहाटी सीट की बात करें तो वह चर्चा का केंद्र बनी हुई है। वहां भी बीजेपी और टीएमसी के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल रहा है।

आपको बता दें कि पनिहाटी सीट से बीजेपी की उम्मीदवार रत्ना देबनाथ हैं और वहीं टीएमसी से उम्मीदवार तीर्थाकंर हैं।

बीजेपी ने टीएमसी को पछाड़ा पीछे

अभी तक हुई मतगणना के अनुसार रत्ना देबनाथ करीब 3000 वोटों से आगे चल रही हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीजेपी ने उन्हें टिकट देकर बड़ा दांव खेला है। उनके इलेक्शन में खड़े होने से उन्हें अलग पहचान मिली है। वहीं दूसरी तरफ टीएमसी उम्मीदवार तीर्थाकर भी टक्कर देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक के रुझानों के अनुसार वह काफी पीछे रह गए हैं। अगर इस सीट से रत्ना जीत जाती हैं तो बीजेपी की रणनीति सफल मानी जाएगी।

बंगाल में दिलचस्प मुकाबला

पनिहाटी सीट का मुकाबला अब पूरे पश्चिम बंगाल की राजनीति में महत्वपूर्ण मानी जा रही है। बीजेपी और टीएमसी के बीच सीटों की लड़ाई काफी करीब हो गई है। बीजेपी 166 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं ममता बनर्जी की पार्टी टीएमसी 120 सीटों पर आगे चल रही है। ऐसे में हर एक सीट पर पकड़ बहुत जरूरी मानी जा रही है। हर राउंड के साथ स्थिति बदल रही है, इसलिए अंतिम नतीजों पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। अब देखना होगा कि जीत किसके हाथ लगती है।

भवानीपुर सीट पर कांटे की टक्कर

वहीं, भवानीपुर सीट पर बीजेपी और टीएमसी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है। ममता बनर्जी इस सीट से चुनाव लड़ रही हैं और तीसरे राउंड के बाद उन्होंने बढ़त बना ली है। उन्हें 9359 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी को 8461 वोट मिले हैं। इस तरह ममता बनर्जी 898 वोटों से आगे चल रही हैं।

शुरआती रुझानों के बीच सुवेंदु ने शुरुआती रुझानों के बीच बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने जा रही है। उन्होंने नंदीग्राम का उदाहरण देते हुए कहा कि जिन बूथों के वोट गिने गए हैं, उनमें मुस्लिम बहुल इलाकों में भी टीएमसी को कड़ी टक्कर मिल रही है, जिससे बीजेपी को बढ़त मिलने की उम्मीद है।