राष्ट्रीय

Bankipur by election: बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बोले पप्पू यादव, ‘प्रशांत किशोर बिहार के दूसरे नटवरलाल हैं’

Pappu Yadav on Bankipur by election: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बांकीपुर उपचुनाव और महाराष्ट्र के सियासी उठापटक को लेकर मीडिया में अपनी बात रखी है। जानिए उन्होंने क्या कहा....
2 min read
Jul 19, 2026
pappu yadav
पूर्णिया सांसद पप्पू यादव (Photo- Facebook)

Bankipur by election: पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी माहौल गर्म है। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने कहा कि बांकीपुर उपचुनाव अब आम जनता के मुद्दों से हटकर पैसे की ताकत और सोशल मीडिया का खेल बन गया है। पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बिहार का नटरवलाल पार्ट 2 बताया।

धनबल के सहारे जनता का भरोसा नहीं जीता जाता

पप्पू यादव ने कहा कि बड़े-बड़े टेंट लगाकर लंबे भाषण देने और धनबल के सहारे राजनीति करने से जनता का भरोसा नहीं जीता जा सकता। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर ने धोखाधड़ी करके करोड़ों-अरबों रुपए कमाए हैं और उन्हें बिहार का दूसरा नटवरलाल बताया। साथ ही कहा कि ऐसे लोगों की राजनीति में कोई जगह नहीं होनी चाहिए।

'यहां सीधा मुकाबला बीजेपी और राजद के बीच'

बांकीपुर उपचुनाव के मुकाबले का जिक्र करते हुए पप्पू यादव ने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय जनता दल के बीच सीधा मुकाबला होता है और भाजपा जीतती है तो इसके पीछे सरकार का समर्थन और धनबल बड़ी वजह होगी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि जो लोग पहले बिहार या बांकीपुर के लोगों के लिए आगे नहीं आए, वे अब चुनाव लड़ने का दावा कर रहे हैं।

'शिंदे को महाराष्ट्र का सीएम बना देना चाहिए'

महाराष्ट्र की राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए पप्पू यादव ने उद्धव ठाकरे गुट के छह सांसदों के डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल होने को लेकर कहा कि यदि शिंदे इतने प्रभावशाली नेता बन गए हैं तो भारतीय जनता पार्टी को बिना किसी हिचकिचाहट के उन्हें मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र की जनता भी एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहती है।

'सड़क पर संघर्ष ही नेता की पहचान होती है'

सोशल मीडिया आधारित राजनीति पर भी पप्पू यादव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि केवल सोशल मीडिया और प्रचार से बदलाव नहीं आता, बल्कि सड़क पर संघर्ष और जनआंदोलन ही राजनीति की असली ताकत होती है। राहुल गांधी का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हजारों किलोमीटर की पदयात्रा कर लगातार जनता के बीच संघर्ष किया है। पप्पू यादव ने कहा कि केवल सोशल मीडिया के भरोसे कोई राजनीतिक दल लंबे समय तक सफल नहीं हो सकता।

पूरा एनडीए एकजुट है: रविशंकर प्रसाद

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव पर भाजपा सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि पूरा NDA एकजुट है, बांकीपुर की जनता भी एकजुट है। जनता जानती है कि नितिन नवीन यहां के 5 बार के विधायक थे उनके ऐसे अच्छे नेता और कार्यकर्ता को पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया है। उनकी अगवाई हमारे बूथ के कार्यकर्ता को लड़ने का अवसर मिला है। अच्छी जीत होगी।

Updated on:
19 Jul 2026 01:23 pm
Published on:
19 Jul 2026 01:23 pm
Also Read
View All