राष्ट्रीय

Petrol-Diesel Price: दिल्ली-मुंबई-जयपुर समेत इन महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने के बाद क्या हुई नई कीमत, चेक करें ताजा रेट

Petrol-Diesel Price Hike: शुक्रवार सुबह पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। अब दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

2 min read
May 15, 2026
India fuel prices
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 3-3 रुपये का हुआ इजाफा (Photo-IANS)

Petrol-Diesel Price: शुक्रवार सुबह आम लोगों को महंगाई का बड़ा झटका लगा है। देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में एक बार फिर से बढ़ोतरी हो गई है। सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपये प्रति लीटर की बढोतरी की है। दरअसल, यह फैसला ऐसे समय आया है, हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से कच्चे तेल की खपत कम करने की अपील की थी।

नई कीमतों के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 94.77 से बढ़कर 97.77 रुपये प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल 87.67 से बढ़कर 90.67 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। बता दें कि अलग-अलग राज्यों में स्थानीय टैक्स और वैट के कारण कीमतों में वृद्धि का असर अलग-अलग देखने को मिला।

कोलकाता में पेट्रोल 3.29 रुपये महंगा होकर 108.74 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 106.68 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई। चेन्नई में पेट्रोल 2.83 रुपये बढ़कर 103.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

वहीं यदि डीजल की बात करें तो कोलकाता में इसकी कीमत 95.13 रुपये प्रति लीटर, मुंबई में 93.14 रुपये और चेन्नई में 95.25 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 3.16 रुपये महंगा हुआ है, जयपुर में अब पेट्रोल की कीमत 108.19 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं डीजल में 2.94 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। डीजल की कीमत 90.49 से बढ़कर 93.43 रुपये हो गई है।

महानगर में पेट्रोल और डीजल के नए और पुराने दाम

शहरपेट्रोल के पुराने दामपेट्रोल के नए दामपेट्रोल में बढ़ोतरीडीजल के पुराने दामडीजल के नए दामडीजल में बढ़तरी
दिल्ली94.77 रुपये प्रति लीटर97.77 रुपये प्रति लीटर3 रुपये87.67 रुपये प्रति लीटर90.67 रुपये प्रति लीटर3 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये प्रति लीटर108.74 रुपये प्रति लीटर3.29 रुपये92.02 रुपये प्रति लीटर95.13 रुपये प्रति लीटर3.11 रुपये
चेन्नई100.80 रुपये प्रति लीटर103.67 रुपये प्रति लीटर2.87 रुपये92.39 रुपये प्रति लीटर95.25 रुपये प्रति लीटर2.86 रुपये
मुंबई103.54 रुपये प्रति लीटर106.68 रुपये प्रति लीटर3.14 रुपये 90.03 रुपये प्रति लीटर93.14 रुपये प्रति लीटर3.11 रुपये
जयपुर105.03 रुपये प्रति लीटर108.19 रुपये प्रति लीटर3.16 रुपये90.49 रुपये प्रति लीटर93.43 रुपये प्रति लीटर2.94 रुपये
Updated on:
15 May 2026 08:23 am
Published on:
15 May 2026 07:50 am