राष्ट्रीय

सऊदी अरब ने घटाए कच्चे तेल के दाम, जानिए भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Saudi Arabia ने एशियाई बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतें घटा दी हैं। वहीं भारत में पेट्रोल-डीजल के भाव राज्यों के अनुसार 82 से 109 रुपये प्रति लीटर के बीच बने हुए हैं।
2 min read
Jul 06, 2026
fuel price increase india
पेट्रोल-डीजल के दामों में फिर बढ़ोतरी (Photo-IANS)

Petrol Diesel Rate India: अंतरराष्ट्रीय और घरेलू दोनों स्तर पर इस समय तेल बाजार में बड़ी हलचल देखने को मिल रही है। एक तरफ सऊदी अरब ने एशियाई बाजार के लिए कच्चे तेल की कीमतों में लगातार दूसरे महीने बड़ी कटौती की है, जिससे वैश्विक सप्लाई और डिमांड का संतुलन बदलता दिख रहा है। वहीं भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें भी अलग-अलग राज्यों में काफी फर्क के साथ सामने आ रही हैं।

देश में कुछ राज्यों में तेल की कीमत 82 रुपये प्रति लीटर है, जबकि कई जगह यह 109 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गई है, जिससे आम उपभोक्ता पर सीधा असर पड़ रहा है।

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा अंतर

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें एक जैसी नहीं हैं। अलग-अलग राज्यों में टैक्स, वैट और ट्रांसपोर्ट खर्च के कारण दाम बदलते रहते हैं। ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में पेट्रोल-डीजल के दाम 82 रुपये से लेकर 109 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुके हैं। अंडमान और निकोबार में पेट्रोल-डीजल 82.46 रुपये प्रति लीटर है।

दमन और दीव में 92.37 रुपये, दादरा और नगर हवेली में 92.57 रुपये और उत्तराखंड में 93.43 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। गुजरात में भी कीमतें कम हैं, जहां यह 94.70 रुपये प्रति लीटर के आसपास है।

दक्षिण भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल

भारत की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल का भाव 94.77 रुपये प्रति लीटर है। वहीं उत्तर प्रदेश में 95.34 रुपये, पंजाब और हरियाणा में 94.30 रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया है। हिमाचल प्रदेश में भाव 95.06 रुपये, गोवा में 96.61 रुपये और झारखंड में 97.86 रुपये प्रति लीटर है। बिहार में पेट्रोल-डीजल का भाव बढ़कर 105.71 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गया है।

दक्षिण और पूर्वी भारत में पेट्रोल-डीजल का भाव सबसे ज्यादा है। आंध्र प्रदेश में 109.11 रुपये, तेलंगाना में 107.46 रुपये, केरल में 107.33 रुपये और मध्य प्रदेश में 106.52 रुपये प्रति लीटर भाव दर्ज किया गया है। वहीं महाराष्ट्र में 103.54 रुपये, कर्नाटक में 102.96 रुपये, पश्चिम बंगाल में 105.45 रुपये, ओडिशा में 101.19 रुपये और तमिलनाडु में 100.84 रुपये प्रति लीटर भाव है।

सऊदी अरब ने घटाए तेल के दाम

सऊदी ने अगस्त महीने के लिए अपने सबसे ज्यादा बिकने वाले कच्चे तेल का भाव 11 डॉलर प्रति बैरल घटा दिया है। इससे पहले जुलाई में भी 6 डॉलर प्रति बैरल की कटौती की गई थी। लगातार दूसरे महीने कीमत घटाने के पीछे एशिया में कमजोर मांग और बाजार में बढ़ती तेल सप्लाई को वजह माना जा रहा है। फिलहाल ब्रेंट क्रूड 71.95 डॉलर और दुबई क्रूड 64.51 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है, जिससे एशियाई रिफाइनरियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

State / UTPrice (₹/Litre)State / UTPrice (₹/Litre)
Andaman And Nicobar₹82.46Andhra Pradesh₹109.11
Arunachal Pradesh₹92.66Assam₹100.04
Bihar₹105.71Chandigarh₹94.30
Chhattisgarh₹100.14Dadra And Nagar Haveli₹92.57
Daman And Diu₹92.37Delhi₹94.77
Goa₹96.61Gujarat₹94.70
Haryana₹94.30Himachal Pradesh₹95.06
Jammu And Kashmir₹100.70Jharkhand₹97.86
Karnataka₹102.96Kerala₹107.33
Madhya Pradesh₹106.52Maharashtra₹103.54
Manipur₹99.21Meghalaya₹96.20
Mizoram₹99.06Nagaland₹97.70
Odisha₹101.19Pondicherry₹96.26
Puducherry₹96.26Punjab₹94.30
Rajasthan₹104.72Sikkim₹103.35
Tamil Nadu₹100.84Telangana₹107.46
Tripura₹97.53Uttar Pradesh₹95.34
Uttarakhand₹93.43West Bengal₹105.45
Updated on:
06 Jul 2026 07:14 pm
Published on:
06 Jul 2026 07:14 pm
Also Read
View All
कायस्थ और युवा चेहरा पर दांव, भारतीय जनता युवा मोर्चा के बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार बांकीपुर से बीजेपी के उम्मीदवार

IMD Alert: अगले 7 दिन बारिश का कहर, यूपी में भारी वर्षा, छत्तीसगढ़-कर्नाटक में हाई अलर्ट

E20 Petrol: ‘ई-20 पेट्रोल से नुकसान हुआ हो तो एक कार का नाम बताइए’, नितिन गडकरी ने आलोचकों को दी खुली चुनौती

Crime Against Girl: नाबालिग लडक़ी को घर बुलाता था फूड इंस्पेक्टर, फिर करता था गंदी हरकतें, विरोध पर कहता था- नौकरी से निकाल दूंगा

महाराष्ट्र में सेल्फी बनी मौत की वजह: खदान में फिसला एक बालक, बचाने पहुंचे दो दोस्त भी 30 फीट गहरे पानी में डूबे