राष्ट्रीय

केरल की राजनीति में बड़ा उलटफेर! जो थे मुख्यमंत्री बने विपक्ष के लीडर, और प्रतिपक्ष नेता वी.डी. सतीशन संभालेंगे CM की कुर्सी

Pinarayi Vijayan: केरल विधानसभा में इस बहुत दिलचस्प उलटफेर देखने को मिलेगा। पिनाराई विजयन जो दस साल तक राज्य के सीएम रहे अब विपक्ष के नेता होंगे वहीं जो वी.डी. सतीशन पिछलेर विधानसभा में विपक्ष के नेता थे अब मुख्यमंत्री होंगे।
2 min read
May 14, 2026
Kerala new cm
Kerala Politics(Image-ANI)

Kerala New CM: कई दिनों के उठापटक के बाद कांग्रेस ने केरल में नए सीएम के नाम की घोषणा कर दी। वी.डी. सतीशन को राज्य का सीएम बनाया गया है। वहीं अब विपक्ष के नेता को लेकर भी अपडेट आ गया है। इस बार बहुत दिलचस्प उलटफेर केरल की राजनीति में हुआ है। पिछले दस साल तक मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने वाले पिनाराई विजयन अब विधानसभा में विपक्ष के नेता की भूमिका निभाएंगे। वहीं, जो नेता पिछले कार्यकाल में सरकार को घेरते रहे, वही वी.डी. सतीशन अब राज्य के नए मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।

विजयन के नाम पर मुहर


सीपीआई(एम) ने गुरुवार को हुई राज्य समिति की बैठक में पिनाराई विजयन को सर्वसम्मति से विधानसभा में विपक्ष का नेता चुना। पार्टी के राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन ने इसकी जानकारी दी। बैठक में पार्टी महासचिव एम.ए. बेबी, ए. विजयराघवन और खुद पिनाराई विजयन भी मौजूद रहे। पिनाराई विजयन ने 2016 से 2026 तक लगातार दस साल केरल की सत्ता के शीर्ष पर रहे। उनके नेतृत्व में एलडीएफ सरकार ने दो कार्यकाल पूरे किए, लेकिन इस बार जनता ने सत्ता परिवर्तन का फैसला किया। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट यानी यूडीएफ ने बड़ी जीत दर्ज की।

क्या रहा चुनाव परिणाम?


140 सदस्यीय विधानसभा में यूडीएफ ने 102 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। कांग्रेस को 63 सीटें मिलीं, जबकि उसकी सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने 22 सीटों पर जीत दर्ज की। दूसरी तरफ एलडीएफ 35 सीटों तक सिमट गया। इनमें सीपीआई(एम) को 26, सीपीआई को 8 और आरजेडी को एक सीट मिली।

वी.डी. सतीशन बने केरल के नए सीएम


करीब 10 दिनों के उठापटक के बाद कांग्रेस नेता वी.डी. सतीशन को केरल की जिमेवारी दी गई है। पिछले विधानसभा कार्यकाल में सतीशन विधानसभा में विपक्ष के नेता थे। अब उन्हें सीएम की जिम्मेदारी दी गई है। सीएम के रेस में सतीशन के अलावा केसी वेणुगोपाल और रमेश चेन्निथला का नाम भी चल रहा था लेकिन अंतिम मुहर वी.डी. सतीशन के नाम पर ही लगी।

केसी वेणुगोपाल ने क्या कहा?


राज्य में सीएम के नाम के ऐलान के बाद र्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल का बयान भी सामने आया। उन्होंने कहा कि यह फैसला कांग्रेस हाई कमान ने लिया है और इस फैसले के साथ पूरी तरीके से खड़ा हूं। साथ ही उन्होंने इस फैसले का स्वागत भी किया।

Updated on:
14 May 2026 09:26 pm
Published on:
14 May 2026 08:55 pm