राष्ट्रीय

Prajwal Revanna Sex scandal: सांसद का कर रहे थे अश्लील वीडियो वायरल, 2 भाजपा कार्यकर्ता गिरफ्तार

Prajwal Revanna Sex scandal : कर्नाटक विशेष जांच दल (एसआईटी) ने हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो लीक और वायरल करने के मामले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया।

2 min read

Prajwal Revanna Sex scandal : निलंबित जद (एस) सांसद प्रज्वल रेवन्ना पर महिलाओं के कथित यौन शोषण की जांच कर रही कर्नाटक विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने रविवार को हासन सांसद से जुड़े अश्लील वीडियो लीक और वायरल करने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी चेतन और लिकिथ गौड़ा भाजपा कार्यकर्ता हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद मौके पर पूछताछ के लिए क्रमशः येलागुंडा और श्रवणबेलगोला में उनके आवास पर ले जाया गया। कल शाम कोर्ट में पेश किए जाने से पहले उनका चिकित्सीय परीक्षण किया गया।

2,900 से अधिक वीडियो वाली कई फ्लैश ड्राइव

बता दें कि कर्नाटक में 26 अप्रैल को होने वाले लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण से कुछ दिन पहले प्रसारित किया गया। 2,900 से अधिक वीडियो वाली कई फ्लैश ड्राइव, कथित तौर पर हसन के वर्तमान सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा स्वयं रिकॉर्ड की गईं। उनके निर्वाचन क्षेत्र में वायरल की गईं। हसन जिले में पहले चरण में मतदान हुआ था। ये वीडियो सोशल मीडिया के कई प्लेटफॉर्म पर वायरल होने के बाद जनता आक्रोश पैदा हो गया और इससे कर्नाटक की राजनीति में घमासान मचा दिया।

बीजेपी और जद (एस) ने लगाया कांग्रेस पर आरोप

कांग्रेस सरकार ने मामलों की जांच के लिए एक एसआईटी का गठन किया है। वहीं, भाजपा और जद (एस) ने मांग की है कि इसे सीबीआई को सौंप दिया जाए। ताकि वीडियो वायरल करने वालो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। भाजपा और जद (एस) नेताओं ने वीडियो वायरल के पीछे कांग्रेस नेताओं की भूमिका का आरोप लगाया है।

Published on:
13 May 2024 10:47 am
Also Read
View All

अगली खबर