राष्ट्रीय

Delhi: राजधानी में 16 सितंबर से सार्वजनिक मेलों, प्रदर्शनियों को मिली मंजूरी, DDMA ने जारी किया आदेश

Delhi: राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामले कम होने के बाद सरकार का बड़ा फैसला, 16 सितंबर से सार्वजनिक मेलों, प्रदर्शनियों को दी गई इजाजत
2 min read
• •
Updated: 15 Sep 2021, 5:16 PM IST
658.jpg

नई दिल्ली। कोरोना से जंग ( Coronavirus In Delhi ) के बीच दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ( Delhi Disaster Management Authority ) ने बुधवार को शहर में प्रदर्शनियों को आयोजित करने की अनुमति दे दी है।

दरअसल कोरोना वायरस के मामलों में कमी और स्थिति नियंत्रण में होने के कारण सरकार की ओर से ये फैसला लिया गया है। इस आदेश में कहा गया है कि व्यापार से व्यवसाय और व्यवसाय से ग्राहक में प्रदर्शनियों को अनुमति दी जाएगी। साथ ही प्रदर्शनी के आयोजक निर्धारित एसओपी के सख्त पालन कराने के लिए जिम्मेदार होंगे।

कोरोना प्रोटोकॉल का करना होगा पालन
डीडीएमए ने अपने आदेश में कहा है कि किसी भी तरह के सार्वजनिक कार्यक्रम या मेले को आयोजित करते समय कोरोना प्रोटोकॉल का पालन हर हाल में करना होगा।

कोविड गाइड़लाइन के मुताबिक मास्क पहनना, सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखना, नियमित रूप से हाथ धोना, सैनिटाइटर का उपयोग आदि के पालन के लिए कोविड -19 के प्रसार को रोकने के लिए जिम्मेदार होंगे।
यदि कार्यक्रम में कोई भी कोरोना गाइडलाइन का उल्लंघन हुआहुए तो प्रदर्शनी के आयोजक के खिलाफ सख्त आपराधिक कार्रवाई की जाएगी।

इसके साथ ही दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, ने क्लास 1 से 8 वीं, तक की जूनियर कक्षाओं को फिर से खोलने के लिए टाल दिया गया है। यह आदेश 30 सितंबर, 2021 तक लागू रहेगा।

दरअसल दिल्ली सरकार ने क्लास 9 वीं से 12 तक के छात्रों के लिए 50 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूलों को पहले की तरह फिर से खोल दिया था। इस दौरान डीडीएमए ने बुधवार को दिल्ली के स्कूल को जूनियर कक्षाओं के लिए फिर से खोलने पर एक अहम फैसला लेने के लिए विशेषज्ञ समिति के साथ बैठक की।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम