राष्ट्रीय

Bhagwant Mann Video Controversy: कनाडा के होटल से पंजाब तक: कथित वीडियो में नया विदेशी कनेक्शन, अब तक क्या आया सामने

Punjab Political Controversy 2026: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के कथित वीडियो को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। विपक्ष उनके इस्तीफे की मांग कर रहा है, जबकि आम आदमी पार्टी ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री की छवि खराब करने के लिए सिलिकॉन मास्क पहनकर फर्जी वीडियो बनाया गया।
3 min read
Bhagwant Mann sacrilege video row
CM मान के कथित वीडियो को लेकर सियासत तेज (Photo-IANS)

Bhagwant Mann Video Controversy: पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले सीएम भगवंत मान के कथित वीडियो वायरल होने के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। विपक्ष ने सीएम मान का इस्तीफा मांगा है। वहीं अब इस पर आम आदमी पार्टी ने भगवंत मान का बचाव किया है। AAP ने दावा किया है कि मुख्यमंत्री मान को बदनाम करने के लिए उनकी शक्ल वाला सिलिकॉन मास्क पहनकर कथित आपत्तिजनक वीडियो शूट किया गया था।

क्या है पूरा मामला? 

बता दें कि यह मामला उस वीडियो को लेकर शुरू हुआ, जिसमें सीएम भगवंत मान जैसे दिखने वाले व्यक्ति को सिख गुरुओं की तस्वीरों और गद्दार घोषित किए गए उग्रवादी नेता जरनैल सिंह भिंडरांवाले की तस्वीरों के साथ कथित रूप से आपत्तिजनक गतिविधियां करते हुए दिखाया गया था।

इस मामले में 15 जून को सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था अकाल तख्त ने सीएम मान के खिलाफ आदेश जारी किया था। अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गर्गज ने दावा किया था कि दो फॉरेंसिक लैब की जांच में वीडियो को प्रामाणिक पाया गया है।

पुलिस ने दो लोगों को किया गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी ने एक अलग फॉरेंसिक रिपोर्ट पेश की। इस दौरान उन्होंने दावा किया कि वीडियो में दिखाई दे राह व्यक्ति सीएम मान नहीं है।  इस रिपोर्ट को लेकर भी विवाद खड़ा हो गया और हरियाणा पुलिस ने कथित रूप से फर्जी फॉरेंसिक रिपोर्ट तैयार कराने के मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

AAP ने शेयर किया वीडियो

आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर किया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी और कांग्रेस ने मिलकर सीएम मान की छवि खराब की साजिश रची है। 

AAP ने अपने पोस्ट में लिखा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस का पूरा खेल बेनकाब हो गया है। अकाली दल से जुड़ा एक व्यक्ति सिलिकॉन मास्क पहनकर होटल में फर्जी वीडियो बनाता है और मुख्यमंत्री को बदनाम करने की साजिश को अंजाम देता है।

आम आदमी पार्टी ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें कनाड़ा निवासी बताए जा रहे जगमन समरा नामक व्यक्ति के हाथ में भगवंत मान जैसा दिखने वाला मास्क नजर आ रहा है। वीडियो में वह पंजाबी में कहता सुनाई देता है- एक चेहरे पर दूसरा चेहरा लगा देते हैं।

सीएम मान ने क्या कहा? 

कथित वीडियो पर बढ़ते विवाद के बीच सीएम भगवंत मान की भी प्रतिक्रिया सामने आई थी। उन्होंने कहा कि वीडियो में जो व्यक्ति नजर आ रहा है, वह नहीं है। इस दौरान यह भी दावा किया कि यह वीडियो कनाडा के एबॉट्सफोर्ट स्थित एक होटल में शूट किया गया था। वीडियो में मौजूद व्यक्ति ने उनकी शक्ल वाला मास्क पहन रखा था।

सीएम मान ने यह भी कहा कि मैं 2016 के बाद से कनाडा नहीं गया हूं और यह वीडियो 2017-18 के बाद की बताई जा रही है। कोई होटल के कमरे में गुरु साहिब की तस्वीरें क्यों लगाएगा?

CM मान ने उठाए सवाल

वीडियो को लेकर सीएम मान ने भी सवाल उठाए है। उन्होंने कहा कि वीडियो बनानेके लिए उस व्यक्ति को पैसे किसने दिए और इसके पीछे कौन है? उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में इन सभी तथ्यों का खुलासा किया जाएगा और नया वीडियो जांच के लिए अकाल तख्त को भी सौंपा जाएगा।

BJP ने मांगा इस्तीफा

सीएम मान पर कथित वीडियो को लेकर बीजेपी ने भी निशाना साधा है। दिल्ली सरकार में मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीएम मान से इस्तीफा मांगा। इस दौरान उन्होंने बड़ा दावा करते हुए कहा था कि सीएम भगवंत मान ने पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा और एसपी जसनदीप के साथ मिलकर होटल में हरप्रीत के माध्यम से बैठक की थी। यर बैठक गुड़गांव की फोरेंसिक लैब के संबंध में थी। 

मंत्री सिरसा ने आगे कहा कि इस बैठक में पैसों का लेन-देन किया गया और आम आदमी पार्टी के काले धन के दम पर फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट तैयार करवाई गई।

Published on:
26 Jun 2026 07:11 am