राष्ट्रीय

‘गलती मोदी सरकार की, भुगतेगी जनता’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर राहुल ने कहा- ₹3 का झटका आ चुका, बाकी वसूली…

Petrol Diesel Prices Rise: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने पर मोदी सरकार पर निशाना साधा। जानिए उन्होंने क्या कहा...

2 min read
May 15, 2026
राहुल गांधी (ANI)

Petrol Diesel prices: देश भर में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हुई है। पेट्रोल और डीजल के दाम में 3 रुपए की बढ़ोतरी हुई है, जबकि सीएनजी के दाम में दो रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इसके बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर निशाना साध रही है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि गलती मोदी सरकार ने की और जनता अंजाम भुगतेगी। उन्होंने कहा कि 3 रुपए का झटका आ चुका है, बाकी वसूली किस्तों में की जाएगी।

मोदी सरकार की वजह से आई यह स्थिति

वहीं, पेट्रोल-डीजल और सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का भी बयान आया है। खरगे ने कहा कि देश की जनता को ये समझना होगा कि इस समय इंटरनेशनल फ्यूल क्राइसिस के साथ-साथ भारत में आर्थिक संकट की बड़ी वजह मोदी सरकार में लीडरशिप क्राइसिस, दूरदर्शी सोच का आभाव है और अयोग्यता कूट-कूट कर भरी है।

ये स्थिति मोदी सरकार द्वारा लाई गई है। इसका खामियाजा देश की जनता को पेट्रोल, डीजल और एलपीजी पर अपनी जेब से भरना पड़ रहा है। खरगे ने कहा कि जब डीज़ल के दाम बढ़ते हैं तो पूरे देश में महंगाई का व्यापक प्रभाव पड़ता है। उद्योगों से लेकर घरेलू बजट व किसानों सब पर बुरा असर पड़ता है।

हमारे जरूरी सवालों को नकारा गया

उन्होंने आगे कहा कि जब पश्चिम एशिया में अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जंग शुरू हुई तो देश को बताया गया कि “सब चंगा सी” और कांग्रेस पार्टी के सवालों को नकारा गया। कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया, उल्टा अमेरिकी अनुमति के चलते भारत की संप्रभुता को गिरवी रखा गया।

देश में हुए पांच राज्यों के चुनाव के दौरान मोदी सरकार ने ऐसा व्यवहार किया कि सब सामान्य है। केंद्र सरकार का काम केवल राज्यों में चुनाव लड़ना है। अब जब संकट बढ़ रहा है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्क फ्रॉम होम और ईंधन बचाने का झुनझुना बजाने में लगे हुए हैं।

खरगे ने पीएम मोदी से पूछे दो सवाल

खरगे ने पीएम मोदी से दो सवाल भी पूछा है। उन्होंने कहा कि मार्च में जो रूसी तेल खरीदने का 30-दिन की छूट दी गई थी जिसमें अमरीका ने “allow” और “permission” जैसे अपमानजनक शब्द लिखे थे, खबरों के अनुसार अब भारत सरकार उस
छूट समयावधि को बढ़ाना चाहती है। क्या पीएम मोदी ने देश को अनुमति मांगने की स्थिति में पहुंचा दिया है।

खरगे ने दूसरा सवाल पूछा कि क्या ये सच नहीं है कि जब अंतरराष्ट्रीय क्रूड ऑयल के दाम कम थे, तब मोदी सरकार ने आम जनता को कोई राहत नहीं दी, उल्टा केंद्रीय कर से 10 सालों में ₹43 लाख करोड़ कमाए? तो अब जनता पर महंगाई का बोझ क्यों लादा जा रहा है?

ये भी पढ़ें

‘जब मैं आज सुबह उठा, तो PM मोदी ने मुझे बहुत बड़ा सरप्राइज दिया’, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर लोगों का फूटा गुस्सा
Published on:
15 May 2026 12:55 pm
Also Read
View All