राष्ट्रीय

राहुल गांधी का PM मोदी पर तीखा हमला, वर्क फ्रॉम होम और खर्च कम करने की अपील को बताया ‘नाकामी का सबूत’

Rahul Gandhi Statement: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 7 अपीलों जैसे ईंधन बचत, स्वदेशी अपनाने और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को लेकर देश में राजनीतिक बहस तेज हो गई है। विपक्ष ने इसे सरकार की नाकामी बताया है।

2 min read
May 11, 2026
राहुल गांधी (ANI)

PM Modi 7 Appeals: देश में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की हालिया अपीलों को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है। तेलंगाना में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने जनता से 7 महत्वपूर्ण अपीलें की थीं, जिनमें जीवनशैली और खपत को लेकर संयम बरतने की सलाह शामिल थी। इन अपीलों को लेकर जहां एक वर्ग ने इसे देशहित में जरूरी कदम बताया, वहीं विपक्ष ने इसे सरकार की नाकामी से जोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें

PM मोदी की देशवासियों से बड़ी अपील, सीएम फडणवीस बोले- नहीं मानी बात तो आ सकता है संकट

क्या है पीएम मोदी की 7 अपीलें?

  • वर्क फ्रॉम होम को प्राथमिकता दें।
  • पेट्रोल और डीजल की खपत कम करें।
  • सोने की खरीद एक वर्ष तक सीमित करें या टालें।
  • विदेश यात्राओं की बजाय देश के भीतर पर्यटन को बढ़ावा दें।
  • मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें।
  • स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें।
  • किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील।

सरकार का तर्क है कि ये सुझाव पर्यावरण, अर्थव्यवस्था और संसाधनों के संतुलन के लिए जरूरी हैं।

राहुल गांधी का पलटवार

इन अपीलों पर विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने लिखा कि सरकार अब जनता को यह बताने लगी है कि क्या खरीदें और क्या न खरीदें, कहां जाएं और कहां नहीं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह स्थिति नीतिगत विफलता का संकेत है और 12 साल के शासन में देश को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया गया है। उनके अनुसार, सरकार हर बार जिम्मेदारी जनता पर डाल देती है और जवाबदेही से बचने की कोशिश करती है।

कांग्रेस का सवाल

कांग्रेस सांसद कार्ति चिदंबरम (Karti Chidambaram) ने भी इस मुद्दे पर सवाल उठाते हुए कहा कि ऐसी परिस्थितियां क्यों बनीं, इसका जवाब सरकार को संसद में देना चाहिए। उन्होंने मांग की कि संसद सत्र बुलाकर देश को पूरी स्थिति से अवगत कराया जाए। कांग्रेस का कहना है कि इस तरह की अपीलें अचानक न करके पहले व्यापक चर्चा और पारदर्शिता के साथ निर्णय लिए जाने चाहिए।

देखें PM मोदी का वीडियो

दो धड़ों में बंटी जनता

प्रधानमंत्री की अपीलों को लेकर देश में दो अलग-अलग राय देखने को मिल रही है। एक तरफ समर्थक इसे जागरूक और जिम्मेदार जीवनशैली की दिशा में कदम बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे आर्थिक और प्रशासनिक चुनौतियों का संकेत मान रहा है।

ये भी पढ़ें

Explainer: आखिर क्यों PM मोदी ने कहा- कम करें पेट्रोल-डीजल खर्च, WFH अपनाएं और रोक दें गोल्ड खरीद?
Also Read
View All