
विजय ने राहुल गांधी के साथ ली सेल्फी (Photo-IANS)
Rahul, Vijay Instagram Reel Blocked: तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय (Thalapathy Vijay) के शपथ ग्रहण समारोह के बाद सोशल मीडिया पर नया राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी की इंस्टाग्राम रील और फोटो पोस्ट को ब्लॉक कर दिया गया। हालांकि केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Ministry of Electronics and Information Technology) ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया।
सूचना मंत्रालय ने बताया कि पोस्ट को ब्लॉक करने में सरकार की कोई भूमिका नहीं थी। उनके मुताबिक यह इंस्टाग्राम के सिस्टम की तकनीकी गलती थी। जिससे अब फिर से पोस्ट कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ सोशल मीडिया हैंडल्स द्वारा यह गलत दावा किया गया है कि विपक्ष के नेता की कुछ पोस्ट्स को इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) द्वारा प्रतिबंधित कर दिया गया था। यह स्पष्ट किया जाता है कि इस कार्रवाई से MeitY का कोई लेना-देना नहीं था। यह प्लेटफॉर्म के अपने आंतरिक सिस्टम की गलती के कारण हुआ था, जिसने भूलवश इन पोस्ट्स को ब्लॉक करने के लिए फ्लैग कर दिया था, जिन्हें अब इंस्टाग्राम पर अब फिर से लगा दिया गया है।
पूर्व यूथ कांग्रेस राष्ट्रीय अभियान प्रमुख श्रीवत्स ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि राहुल गांधी और विजय की रील तेजी से वायरल हो रही थी। उन्होंने कहा इंस्टाग्राम ने विपक्ष के नेता राहुल गांधी की उस रील और तस्वीर वाली पोस्ट को ब्लॉक कर दिया है, जिसमें वे और थलापति विजय आज के शपथ ग्रहण समारोह में नजर आ रहे थे। इस वायरल रील को एक घंटे से भी कम समय में 1.2 करोड़ व्यूज मिले थे, और वायरल तस्वीर वाली पोस्ट पहले ही 4.6 करोड़ लोगों तक पहुंच चुकी थी। यह गड़बड़ी MeitY के नियमों की वजह से है। राहुल गांधी के सोशल मीडिया अकाउंट्स को लंबे समय से दबाया जा रहा है। उनकी X रीच, YouTube व्यूज और इंस्टाग्राम फॉलोअर्स सभी को दबाया गया है। भारत में विपक्षी नेताओं की आवाज को इसी तरह दबाया जाता है।
रविवार को अभिनेता से नेता बने विजय ने तमिलनाडु के 13वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला। दशकों से चली आ रही DMK और AIADMK की पकड़ टूट गई और विजय की पार्टी TVK सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। शपथ ग्रहण समारोह में राहुल गांधी भी मौजूद रहे। बाद में उन्होंने विजय के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। तमिलनाडु के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने विजय और उनके मंत्रिमंडल को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह में हजारों समर्थकों की भारी भीड़ मौजूद रही।
मुख्यमंत्री बनने के बाद विजय ने अपने पहले भाषण में खुद को आम आदमी बताया। उन्होंने कहा की मेरे प्यारे लोगों, मेरा अपना परिवार मैं कोई दैवीय दूत या पैगंबर नहीं हूं। मैं तो बस एक साधारण इंसान हूं, जो एक सामान्य जीवन जी रहा है। मैं झूठे वादों से आपको कभी धोखा नहीं दूंगा। मैं केवल वही वादा करूंगा, जो संभव है। विजय ने अपनी जीत को नई शुरुआत बताते हुए कहा, आइए, हम सब मिलकर तमिलनाडु को एक नई सरकार दें। यह वास्तविक, धर्मनिरपेक्ष और सामाजिक न्याय के एक नए युग की शुरुआत है।
उन्होंने युवाओं और बच्चों का भी खास तौर पर धन्यवाद किया। विजय ने कहा की उन नन्हे दोस्तों का खास शुक्रिया, जो मुझे विजय मामा कहकर बुलाते हैं। यह सब उन्हीं की वजह से मुमकिन हो पाया है। मैं आपके भविष्य के लिए काम करके, आपके इस एहसान को चुकाऊंगा। भरोसा रखना यह विजय मामा हमेशा आपके साथ रहेगा।
Published on:
11 May 2026 10:26 am
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
