राष्ट्रीय

संसद में ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के जवाब पर राहुल गांधी ने दी पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा

Operation Sindoor: लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवालों का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से अपना ऑपरेशन रोकने को नहीं कहा।
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2025, 8:48 PM IST
Feature image
मोदी के भाषण पर राहुल गांधी ने दी प्रतिक्रिया (Photo-IANS)

Rahul Gandhi on PM Modi Statement: संसद में पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने विपक्ष के सवालों का जवाब दिया। वहीं कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। ऑपरेशन सिंदूर पर पीएम मोदी के भाषण पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस सांसद ने कहा कि उन्होंने कभी साफ तौर पर नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे हैं। अपने पूरे भाषण में उन्होंने एक बार भी चीन का ज़िक्र नहीं किया। पूरा देश जानता है कि चीन ने पाकिस्तान की हर तरह से मदद की, लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने अपने भाषणों में कहीं भी चीन का नाम नहीं लिया।

भारतीय सेना की तारीफ

लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर के लिए पीएम मोदी ने भारतीय सेना की तारीफ की। उन्होंने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' ने तय कर दिया कि भारत में आतंकी हमले के लिए उसके आकाओं और पाकिस्तान को भारी कीमत चुकानी होगी।

राहुल के सवालों का दिया जवाब

लोकसभा में पीएम मोदी ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के सवालों का जवाब दिया। पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी भी नेता ने भारत से अपना ऑपरेशन रोकने को नहीं कहा। 9 मई की रात को अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझसे बात करने की कोशिश की। उन्होंने एक घंटे तक कोशिश की, लेकिन मैं अपनी सेना के साथ बैठक में था, इसलिए मैं उनका फोन नहीं उठा सका। बाद में मैंने उन्हें वापस कॉल किया।

गोली का जवाब गोले से देंगे-पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि अमेरिका के उपराष्ट्रपति ने मुझे फोन पर बताया कि पाकिस्तान एक बड़ा हमला करने वाला है। मेरा जवाब था कि अगर पाकिस्तान का ये इरादा है, तो उसे बहुत महंगा पड़ेगा। अगर पाकिस्तान हमला करेगा तो हम बड़ा हमला कर जवाब देंगे। आगे मैंने कहा था, 'हम गोली का जवाब गोले से देंंगे'।

पीएम मोदी ने कांग्रेस को दिया जवाब

पीएम मोदी के भाषण पर बीजेपी सांसद जगदम्बिका पाल ने कहा पूरे देश को कांग्रेस और राहुल गांधी गुमराह कर रही थी। आज पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया के किसी नेता ने हमें पर युद्धविराम का दबाव नहीं डाला। ये उन्होंने स्पष्ट किया। उन्होंने ये भी कह दिया अगर भी पाकिस्तान अगर बाज नहीं आया तो उसको सबक इसी तरह सिखाएंगे।

‘लोगों को मिली ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी’

बीजेपी सांसद अपराजिता सारंगी ने कहा आज प्रधानमंत्री मोदी को हम सबने सुना और मुझे लगता है कि उनको सुनने के बाद हम सब शब्दहीन हैं और हम सब का अर्थ है-सत्तापक्ष और विपक्ष। 140 करोड़ लोगों को ऑपरेशन सिंदूर के विषय में सारी बाते जानने को मिली।

Updated on:
29 Jul 2025, 8:48 PM IST
Published on:
Also Read
View All
IPS भानु प्रताप पर उत्पीड़न के आरोप, पत्नी पूजा सिंह पहुंचीं बिहार राज्य महिला आयोग, तीन दिन में मांगी गई रिपोर्ट

मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान पर हुए विवाद में अब पाकिस्तान की एंट्री, हिमंत बिस्वा सरमा बोले- ‘इनका झुकाव पाकिस्तानी संस्कृति की ओर ज्यादा’

​​​​​मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर गुजरात में सियासी घमासान, भाजपा ने किया प्रदर्शन तो कांग्रेस ने बांटी ‘मेलोडी’ चॉकलेट

जब ज्योतिरादित्य सिंधिया को लगा था शेर का निवाला बन जाने का डर, पिता ने उल्टा घने जंगल में अकेले चलवा दिया था

नीतीश सरकार को समर्थन देना पड़ा भारी, तेजस्वी यादव ने तीन विधायकों का नाम लेकर साधा निशाना