राष्ट्रीय

राहुल गांधी ने भाजपा पर राज्य में आग लगाने का आरोप लगाया, कहा- मणिपुर हिंसा से हजारों लोग बेघर हो गए

राहुल गांधी ने कन्याकुमारी रैली में मणिपुर हिंसा पर भाजपा को जिम्मेदार ठहराया और कहा कि उन्होंने शांत राज्य में आग लगा दी उन्होंने AIADMK को भाजपा का कठपुतली बताया। तमिलनाडु चुनाव से पहले यह बयान सियासी घमासान बढ़ा रहा है।
2 min read
Apr 20, 2026
RAHUL GANDHI
फोटो में राहुल गांधी (सोर्स: ANI)

Manipur Violence: कन्याकुमारी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति पर केंद्र सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण राज्य में आग लगा दी गई और सैकड़ों लोग मारे गए। दो छोटे बच्चों की मौत के बाद मणिपुर में फिर तनाव बढ़ा है। राहुल गांधी ने भाजपा पर राज्यों को दिल्ली से नियंत्रित करने का आरोप लगाते हुए AIADMK को भी निशाने पर लिया।

राहुल, एक शांतिपूर्ण राज्य में आग लगा दी

कन्याकुमारी के कोलाचेल में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा 'मणिपुर में क्या हुआ देखिए, एक शांतिपूर्ण राज्य, उन्होंने उसमें आग लगा दी और सैकड़ों लोग मारे गए, अभी भी सिविल वॉर चल रही है।' उन्होंने ट्रोंगलाओबी अवांग लीकाई में पांच साल के बच्चे और पांच महीने की बहन की मौत का जिक्र किया। इस हमले के बाद प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं और कुछ इलाकों में हिंसा हुई। सुरक्षा बलों को आंसू गैस और स्मोक बम का इस्तेमाल करना पड़ा। राहुल गांधी ने इसे भाजपा सरकार की नीतियों से जोड़ा।

मणिपुर हिंसा से हजारों लोग बेघर हुए

मणिपुर में हिंसा साल 2023 से शुरू हुई जब मेइती समुदाय को अनुसूचित जनजाति का दर्जा देने की मांग पर विरोध प्रदर्शन हुए। मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच झड़प में कई लोग मारे गए हजारों लोगों बेघर हो गए, लोगों की संपत्ति को नुकसान हुआ। सुरक्षा बल तैनात किए गए और कई जिलों में प्रतिबंध लगाए गए। हाल ही में ट्रोंगलाओबी में मिलिटेंट अटैक में दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। इस घटना ने घाटी इलाकों में गुस्सा भड़का दिया। परिवारों ने शव लेने से इनकार कर दिया और विरोध प्रदर्शन तेज हो गए।

भाजपा पर दिल्ली से राज्यों को चलाना का लगाया आरोप

राहुल गांधी ने आगे कहा कि भाजपा जहां भी संभव हो सत्ता हासिल कर दिल्ली से राज्यों को चलाना चाहती है। उन्होंने कहा, 'जहां भी संभव हो भाजपा सत्ता हासिल करके दिल्ली से राज्यों को चलाना चाहती है। लेकिन तमिलनाडु की जनता से यह सीधे कहने की हिम्मत नहीं है इसलिए उन्होंने एक बार महान राजनीतिक पार्टी पर कब्जा कर लिया।' उन्होंने AIADMK का जिक्र करते हुए कहा कि यह पार्टी अब खोखली कवच बन गई है और भ्रष्टाचार के कारण उसका नेतृत्व सरेंडर कर चुका है। राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा हर राज्य की अपनी परंपरा, भाषा और इतिहास को कमजोर करना चाहती है जबकि कांग्रेस हर राज्य को अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व देना चाहती है।

23 को चुनाव, 4 को होगी गिनती

तमिलनाडु विधानसभा के चुनाव 23 अप्रेल को एक चरण मे होंगे। वोटों की गिनती 4 मई को होगी। इस चुनाव का मुकाबला DMK के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस और AIADMK के नेतृत्व वाली NDA के बीच होने की उम्मीद है। भाजपा और PMK, NDA के साथ हैं। राहुल गांधी की रैली तमिलनाडु में कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों का हिस्सा है। उन्होंने कहा कि हर राज्य की जनता को अपने राज्य को खुद चलाना चाहिए न कि दिल्ली से नियंत्रित होना चाहिए।

Updated on:
20 Apr 2026 03:27 pm
Published on:
20 Apr 2026 03:26 pm
Also Read
View All
Madrasa Shutdown: बंगाल में 252 मदरसों पर कार्रवाई के समर्थन में उतरे मिथुन चक्रवर्ती, बोले- फंडिंग की जांच जरूरी

Punjab Politics: पंजाब में अकाली दल को बड़ा झटका! प्रकाश सिंह बादल के चचेरे भाई बीजेपी में हुए शामिल, लांबी से चुनाव लड़ने की चर्चा

UCC पर NDA में बढ़ी हलचल, चिराग पासवान बोले- पहले ड्राफ्ट देखेंगे, फिर तय करेंगे पार्टी का स्टैंड

Gurugram Hit And Run: खुद को ‘इंटरनेशनल कबड्डी प्लेयर’ बताता है गुरुग्राम में महिला को टक्कर मारकर भागने वाला आरोपी

फ्लाइट में जिस ट्रे पर रखते हैं खाना, वहां बदलते हैं बच्चों के डायपर? एयर होस्टेस ने बताई हैरान करने वाली बात