राष्ट्रीय

राजस्थान-मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों की 24 राज्य सभा सीटों पर कब होगा चुनाव? आ गई तारीख

Rajya Sabha Seats Election 2026: चुनाव आयोग ने 10 राज्यों की राज्य सभा की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव का ऐलान किया है। 18 जून को मतदान होगा।
2 min read
May 22, 2026
Rajya Sabha elections 2026
राज्य सभा की 24 सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान (Photo-IANS)

Rajya Sabha Seats Election 2026: चुनाव आयोग ने राज्य सभा की 24 खाली हो रही सीटों के लिए मतदान की तारीख का ऐलान कर दिया है। राजस्थान-मध्य प्रदेश, गुजरात समेत 10 राज्यों की 24 सीटों पर 18 जून को मतदान होगा। इसको लेकर EC ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, दिग्विजय सिंह, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू और जॉर्ज कुरियन का राज्य सभा का कार्यकाल खत्म हो रहा है।

1 जून को जारी होगी अधिसूचना

चुनाव आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव की अधिसूचना 1 जून को जारी होगी, जबकि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 8 जून तय की गई है। नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को होगी और उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

मतदान 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा, जबकि मतगणना उसी दिन शाम 5 बजे शुरू होगी। पूरी चुनाव प्रक्रिया 20 जून तक पूरी कर ली जाएगी।

चुनाव आयोग ने कहा कि मतपत्र पर प्राथमिकता दर्ज करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा उपलब्ध कराए गए तय मानक वाले बैंगनी (वायलेट) रंग के स्केच पेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा। किसी अन्य पेन के इस्तेमाल की अनुमति नहीं होगी।

ECI ने यह भी बताया कि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष और पारदर्शी निगरानी सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों (ऑब्जर्वर्स) की तैनाती की जाएगी।

किस राज्य से कितनी सीटें होगी खाली

आंध्र प्रदेश और गुजरात से चार-चार सदस्य रिटायर हो रहे हैं, जबकि कर्नाटक में भी चार सीटों पर चुनाव होंगे। मध्य प्रदेश और राजस्थान में तीन-तीन सीटें खाली हो रही हैं। झारखंड में दो सीटों पर चुनाव होंगे, जिनमें एक सीट Shibu Soren के 4 अगस्त 2025 को निधन के बाद से खाली है। इसके अलावा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर भी चुनाव कराया जाएगा।

इन नेताओं पर रहेगी नजर 

बता दें कि इन चुनावों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का कर्नाटक से जीत कर आना तय है वहीं पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा की वापसी बीजेपी पर निर्भर करेगी। इसके अलावा बीजेपी की तरफ से केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू पर नजर रहेगी। बिट्टू राजस्थान से राज्य सभा सांसद है। अब देखना होगा कि बिट्टू को बीजेपी पंजाब विधानसभा चुनाव में सक्रिय करेगी या पुन: राज्य सभा भेजेगी। 

Updated on:
22 May 2026 11:34 am
Published on:
22 May 2026 10:09 am
Also Read
View All
हिजाब से लेकर चीनी की कीमत तक, दिलीप घोष का राहुल गांधी पर जुबानी हमला, बोले- कांग्रेस को देशहित से दिक्कत

CJP India Gate Protest: CJP के इंडिया गेट मार्च ने बढ़ाई दिल्ली की टेंशन! पुलिस बोली- अभी तक नहीं मांगी अनुमति, सामने आया बड़ा प्लान

₹1,000 का विवाद, हाथ पर बना टैटू और 500 CCTV कैमरे, ऐसे बेनकाब हुआ दिल दहला देने वाला मर्डर केस

‘भारत कोई धर्मशाला नहीं है’, घुसपैठियों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह सख्त, कहा- ये डेमेग्राफिक चेंज के लिए खतरा

Telangana Suryapet Bus Accident: तेलंगाना के सूर्यापेट में दर्दनाक हादसा: लोहे की छड़ों ने बस को चीर दिया, 6 यात्रियों की गई जान, 20 घायल