राष्ट्रीय

‘राम मंदिर चंदा चोरी मामले में दावों पर अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी को तलब करें’, VHP के आलोक कुमार का बयान

Ram Mandir Donation Case VHP: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ वकील आलोक कुमार ने राम मंदिर चंदे के दुरुपयोग के मामले में आप नेता अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा के दावों की जांच और उन्हें समन जारी करने की मांग की है।
2 min read
• •
Updated: 5 Jul 2026, 12:18 PM IST
Ram Mandir Donation Theft Case News.
विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार। ( फोटो : ANI)

Ram Mandir Donation Theft Case Investigation: विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिप्पणी करने वाले विभिन्न राजनीतिक नेताओं अरविंद केजरीवाल और प्रियंका गांधी वाड्रा के दावों की जांच और उन्हें तलब करने की मांग की है। वहीं जांच कर रहे जांच अधिकारी से इस मुद्दे पर आरोप लगाने वाले राजनीतिक नेताओं से पूछताछ करने का आग्रह किया है।

वे संभवतः मामले के तथ्यों से परिचित : विश्व हिंदू परिषद

उन्होंने अयोध्या पुलिस से राम मंदिर वीएचपी ने एक्स पर एक पोस्ट में अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में चंदा चोरी से संबंधित अपने सार्वजनिक बयानों के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा, आप सांसद संजय सिंह और समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव के दावों की जांच करवाने की की मांग की है। कुमार के अनुसार, इन नेताओं ने विशिष्ट आंकड़ों का हवाला देते हुए दावे किए हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि वे संभवतः मामले के तथ्यों से परिचित हैं।

'यदि नेता अपने बयानों के संबंध में सुबूत पेश नहीं कर पाते तो कार्रवाई हो'

विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा है कि यदि नेता अपने बयानों के संबंध में सुबूत पेश नहीं कर पाते हैं, तो अधिकारी कानून के अनुसार उनके खिलाफ कार्रवाई भी कर सकते हैं। आलोक कुमार ने जांच अधिकारी को लिखे पत्र में कहा, 'इसके उलट यदि जांच करने पर यह पाया जाता है कि किसी व्यक्ति ने बिना किसी तथ्यात्मक आधार या सहायक सामग्री के इस तरह के गंभीर सार्वजनिक आरोप लगाए हैं, तो वह परिस्थिति भी जांच का एक प्रासंगिक पहलू होगी।'

महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने कहा, राम मंदिर से चोरी जघन्य अपराध

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेन्द्र दास महाराज ने प्रशासन की कार्रवाई का स्वागत किया और दोषियों के लिए कड़ी सजा की मांग की है। उन्होंने कहा, राम मंदिर से चोरी करना एक जघन्य अपराध है। प्रशासन की ओर से की गई यह कार्रवाई उचित है। जो भी फैसला आएगा, वह सही होगा। इस मामले में दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को जेल भेजना उचित है।

पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही

गौरतलब है कि एसआईटी की ओर से 23 जून को प्रारंभिक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद इस मामले में 25 जून को एफआईआर दर्ज की गई, जिसके परिणामस्वरूप आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूर्व ट्रस्टी अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने गबन की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए बाद में इस्तीफा दे दिया। जांच आगे बढ़ने के साथ ही अयोध्या पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है। ( इनपुट ; ANI)

Also Read
View All
Ramchander Rao House Arrest: यह भारत नहीं, एंटी-भारत समिट है! रामचंदर राव का सनसनीखेज आरोप, पुलिस ने घर पर किया नजरबंद

iPhone और बाइक के लिए नाना की हत्या, 13 साल की नातिन ने 3 दोस्तों के साथ Instagram पर रची 2 महीने तक साजिश

बिहार में नीतीश सेतु नाम पर सियासी घमासान, रोहिणी आचार्य बोलीं- लालू यादव ने रखी नींव, उन्हीं के नाम पर हो पुल

Godhra Train Burning: सोनिया गांधी की किताब में “विवादित” आग: साबरमती कांड की जांच करने वाले SIT प्रमुख राकेश अस्थाना ने दिया जवाब

नेहरू की जयंती पर राहुल गांधी ने याद किया उनका सपना, कहा- आजादी नए सफर का मुकाम थी, पीएम मोदी ने भी दी श्रद्धांजलि