राष्ट्रीय

‘असंवैधानिक गतिविधियों के लिए तैयार…’, नतीजों से पहले तेजस्वी यादव ने अपने प्रत्याशियों से ऐसा क्यों कहा

Bihar Election: बिहार में शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे। इससे पहले राजद नेता तेजस्वी यादव एक्टिव हो गए है।

2 min read
Nov 13, 2025
तेजस्वी यादव (Photo-IANS)

Bihar Election Result: बिहार विधानसभा की 243 सीटों पर शुक्रवार को नतीजे घोषित किए जाएंगे। मंगलवार को दूसरे चरण का मतदान संपन्न होने के बाद एग्जिट पोल सामने आए थे। अधिकतर एग्जिट पोल में प्रदेश में एनडीए की सरकार बनने का अनुमान जताया है। वहीं कुछ एग्जिट पोल में महागठबंधन की सरकार बनती नजर आ रही है। इसी बीच महागठबंधन के सीएम फेस और राजद नेता तेजस्वी यादव ने गुरुवार को अपने प्रत्याशियों से की बात की है।

ये भी पढ़ें

Bihar Exit Poll 2025: नीतीश को नहीं तेजस्वी को देखना चाहते है सीएम, इस एग्जिट पोल में हुआ खुलासा

तेजस्वी हुए एक्टिव

नतीजों से पहले राजद नेता तेजस्वी यादव एक्टिव हो गए हैं। उन्होंने राजद प्रत्याशियों के साथ वर्चुअल बैठक की। महागठबंधन के सीएम फेस ने कहा- पार्टी प्रत्याशियों और जिला संगठन पदाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतगणना से संबंधित दिशा-निर्देशों और मतगणना प्रक्रिया की तैयारियों पर गहन चर्चा हुई। इस दौरान तेजस्वी यादव ने मौजूद प्रत्याशियों से कहा कि मतगणना के दौरान सरकारी सिस्टम का भी दुरुपयोग हो सकता है।

उन्होंने कहा- लोकतंत्र की जन्मभूमि बिहार की न्यायप्रिय जनता और बिहार व संविधान से प्रेम करने वाले सभी सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता सजग, सतर्क, सावधान तथा किसी भी प्रकार की अनुचित असंवैधानिक गतिविधि से निपटने के लिए उत्साह, आशा और विश्वास के साथ पूरी तरह सक्षम, जागरूक और तैयार हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार और बिहारवासी "लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

नेताओं को दिए निर्देश

पार्टी के प्रत्याशियों और वरिष्ठ नेताओं की बैठक में तय किया गया कि जो नेता चुनाव नहीं लड़ रहा है, उन्हें मतगणना वाले जिलों में भेजा जाएगा, ताकि स्थिति की निगरानी की जा सके। इसके अलावा राजद नेता ने परिणाम आने से पहले किसी को भी काउंटिंग सेंटर नहीं छोड़ने के निर्देश दिए है।

दो चरण में हुए मतदान

बता दें कि बिहार में 243 विधानसभा सीटें है। इस बार प्रदेश में दो चरणों में मतदान हुआ। पहले चरण के लिए 6 और दूसरे चरण के लिए 11 नवंबर को वोटिंग हुई। वहीं प्रदेश में किसी भी गठबंधन को सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होगी। इस बार दोनों चरणों में प्रदेश में रिकॉर्डतोड़ मतदान हुआ है।

ये भी पढ़ें

Bihar Election: एग्जिट पोल के बाद तेज प्रताप ने अपनी जीत को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 14 नवंबर को…

Also Read
View All

अगली खबर