राष्ट्रीय

Reservation : बीजेपी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, ‘जब तक पीएम मोदी हैं, पिछड़ों का आरक्षण कोई नहीं छीन सकता’

Reservation : भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता हताश और निराश हैं।
2 min read
• •
Updated: 17 May 2024, 9:52 PM IST
PM Narendra Modi Net Worth
PM Narendra Modi

Reservation : लोकसभा चुनाव 2024 में इस बार आरक्षण का मुद्दा काफी गर्माया हुआ है। भारत जनता पार्टी ने एक बार फिर इस मामले को लेकर विपक्ष पर हमला बोला है। बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता हताश और निराश हैं। बिहार की बेगूसराय सीट से बीजेपी ने अपने फायरब्रांड नेता गिरिराज सिंह पर एक बार फिर दांव लगाया है। उनके पास भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) ने महागठबंधन के साझा उम्मीदवार के तौर पर पूर्व विधायक अवधेश राय को चुनाव मैदान में उतारा है।

400 के पार जाएगी बीजेपी

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि राहुल गांधी कहते हैं भाजपा डेढ़ सौ पार नहीं करेगी, उनकी मां सोनिया गांधी कहती हैं कि भाजपा 200 सीट भी नहीं जीत रही है। उनको अंदाज नहीं है चुनावी नतीजों के दिन जब भाजपा 400 के पार जाएगी तो इन लोगों का सब भ्रम दूर हो जाएगा।

'जब तक मोदी हैं, कोई आरक्षण छीन नहीं सकता'

बीजेपी नेता ने आगे कहा कि लालू यादव और राहुल गांधी मुसलमानों को आरक्षण देकर खत्म करना चाहते है। मैं तमाम पिछड़ों और सनातनी यादव से कह रहा हूं कि आंदोलन करो। जब तक मोदी हैं, कोई आरक्षण छीन नहीं सकता।

मदरसा और मस्जिद बढ़ाते है आतंकवाद

छपरा मदरसा में बम ब्लास्ट पर गिरिराज ने कहा कि मैं तो छपरा से आ रहा हूं। छपरा का बम ब्लास्ट यह बताता है कि बिहार सहित तमाम मदरसा और मस्जिद जितने हैं वह आतंकवाद को ही बढ़ावा देते हैं। इसके लिए राहुल गांधी और लालू यादव जिम्मेदार हैं।


Updated on:
17 May 2024, 9:52 PM IST
Published on:
Also Read
View All
‘भगवा साड़ी पहनने से रोका बंद करा दूंगा स्कूल’, CM शुभेंदु के अल्टीमेटम से ईसाई मिशनरियों में मचा हड़कंप

‘भारत में आर्थिक तबाही आने वाली है’, अमेरिका में राहुल गांधी का बड़ा बयान, BJP का पलटवार- विदेश में चला रहे भारत विरोधी प्रोपेगेंडा

Odisha Crocodile Attack: जबड़े में थी जान, फिर भी नहीं हारी हिम्मत: मगरमच्छ की आंखों में उंगली गड़ाकर बचाई अपनी जान

Gudiyam Caves: तमिलनाडु की गुफा में मिला प्राचीन रहस्य! 11.87 मीटर लंबी सुरंग इंसानी हाथों से बनी होने के संकेत

कुलगाम में सुरक्षाबलों ने LeT कमांडर लतीफ भट को मार गिराया, जान बचाने के लिए मस्जिद में छिपा था, CRPF जवानों पर हमले का था मास्टरमाइंड