व्यापार संगठन सीआईआई के वार्षिक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है और अगले कुछ साल यही स्थिति बनी रहेगी। अपनी बात को पुख्ता करते हुए उन्होंने कहा कि आईएमएफ के अनुमान के अनुसार, अगले पांच साल में वैश्विक जीडीपी में भारत का योगदान 18 प्रतिशत होगा।