Rahul Gandhi : लोकसभा चुनाव 2024 के बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को लेकर बुरी खबर है। झारखंड हाईकोर्ट ने एक मामले को लेकर चल रही सुनवाई में जवाब दाखिल करने में देरी की वजह से कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर एक हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। दरअसल, चाईबासा के एमपी-एमएलए कोर्ट ने राहुल गांधी ने बीजेपी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ की गई कथित अपमानजनक टिप्पणी से जुड़े केस में संज्ञान लिया था, जिसे निरस्त करने के लिए उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी।