राष्ट्रीय

Roopa Ganguly: 3 बार आत्महत्या की कोशिश, महाभारत की ‘द्रौपदी’ कैसे बनीं सांसद? अब बंगाल में डिप्टी CM बनने की चर्चा

Rupa Ganguly personal life: महाभारत की द्रौपदी से मशहूर हुईं रूपा गांगुली अब बंगाल की डिप्टी सीएम बन सकती हैं। भाजपा के अंदर इस बात की चर्चा तेज है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान अब तक नहीं हुआ है।

2 min read
May 08, 2026
रूपा गांगुली। (फाइल फोटो- IANS)

पश्चिम बंगाल में भाजपा (West Bengal BJP CM-Deputy CM Face) की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सत्ता संभालने की तैयारियां जोरों पर हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भाजपा दो डिप्टी सीएम बनाने पर विचार कर रही है, जिसमें एक महिला चेहरा रखने की रणनीति है।

'महाभारत' सीरियल में 'द्रौपदी' का किरदार निभा चुकीं रूपा गांगुली का नाम उप-मुख्यमंत्री पद के लिए काफी चर्चा में है। रूपा ने सोनारपुर दक्षिण से भाजपा के टिकट पर जीत दर्ज की है।

ये भी पढ़ें

West Bengal: सीएम रेस में सुवेंदु आगे, डिप्टी सीएम को लेकर दिलीप, रूपा, अग्निमित्रा पॉल, समिक का नाम रेस में

अभिनेत्री अरुंधति मैत्रा को रूपा ने हराया

रूपा ने तृणमूल कांग्रेस की अभिनेत्री अरुंधति मैत्रा को हराया है। उधर, पार्टी के अंदरूनी सूत्र बताते हैं कि शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद के सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं, लेकिन कैबिनेट में संतुलन बनाने के लिए महिला नेताओं को अहम जिम्मेदारी दी जा सकती है।

रूपा राजनीति में आने से पहले अभिनेत्री के साथ-साथ गायिका भी रह चुकी हैं। उन्होंने अपनी जिंदगी में कई उतार चढाव देखे हैं। एक बार उन्होंने खुद बताया था कि वह तीन बार आत्महत्या करने की कोशिश कर चुकी हैं। तो आइए, उनके जीवन से जुड़े दिलचस्प किस्सों पर एक नजर डालें।

सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टीवी एक्ट्रेस

रूप एक समय में टीवी पर सबसे ज्यादा कमाई करने वाली अभिनेत्री रही हैं। वहां से लेकर राजनीति के मैदान तक का उनका सफर आसान नहीं रहा है। महाभारत में द्रौपदी का रोल मिलना रूपा के करियर का टर्निंग पॉइंट बना।

असल में जूही चावला को यह रोल ऑफर किया गया था, लेकिन उन्होंने ठुकरा दिया। रूपा तब बंगाली सीरियल गनदेवता में काम कर रही थीं। निर्माता उनकी परफॉर्मेंस देखकर इतने प्रभावित हुए कि स्क्रीन टेस्ट के बाद फैसला हो गया।

बंगाल की शबाना आजमी

महाभारत के बाद रूपा मुख्य रूप से बंगाली सिनेमा में सक्रिय रहीं। उन्हें टॉलीवुड की शबाना आजमी कहा जाता है। फिल्में जैसे पद्मा नदीर माझी, अपर्णा सेन की युगांत और रितुपर्णो घोष की अंतर्महल में उनका काम काफी सराहा गया।

राजनीति में रूपा की एंट्री

एंटरटेनमेंट की दुनिया में बड़ा नाम बनने के बाद रूप ने राजनीति में एंट्री ली। 2015 में उन्होंने भाजपा जॉइन की। 2016 में राज्यसभा सांसद बनीं। पश्चिम बंगाल में भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष के रूप में भी उन्होंने काम किया।

जिंदगी के उतार-चढ़ाव

रूपा की निजी जिंदगी भी काफी संघर्ष भरी रही। 1992 में मैकेनिकल इंजीनियर ध्रुब मुखर्जी से शादी हुई। 1997 में बेटे आकाश का जन्म हुआ, लेकिन 2007 में तलाक हो गया।

बाद में 13 साल छोटे गायक दिब्येंदु मुखर्जी के साथ लिव-इन रिलेशन रहा, जो बाद में खत्म हो गया। एक बार सच का सामना शो में उन्होंने खुलकर बताया कि उन्होंने जिंदगी में तीन बार सुसाइड करने की कोशिश की थी। लेकिन हर बार उन्होंने खुद को संभाला और आगे बढ़ीं।

ये भी पढ़ें

सुवेंदु अधिकारी का CM बनना लगभग तय, दो डिप्टी सीएम के फॉर्मूले के तहत एक महिला डिप्टी सीएम
Also Read
View All