राष्ट्रीय

इंडिया ब्लॉक के मार्च से पहले दिल्ली में सुरक्षा पर भड़के संजय राउत, बोले- हम निहत्थे हैं, फिर इतना बंदोबस्त क्यों?

INDIA bloc protest march: चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों के प्रस्तावित मार्च से पहले दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
2 min read
• •
Oct 06, 2026
Sanjay Raut
Sanjay Raut (फोटो सोर्स-ANI)

INDIA bloc protest march: नई दिल्ली। चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी गठबंधन इंडिया ब्लॉक के सांसदों के प्रस्तावित मार्च से पहले दिल्ली में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जरूरत से ज्यादा सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। सीमा सुरक्षा बल के जवानों के साथ हजारों केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों को भी तैनात किया गया है।

संजय राउत ने कहा कि संसद भवन से लेकर चुनाव आयोग मुख्यालय और सभी मंत्रियों के आवास तक सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उन्होंने सवाल किया कि सांसदों को रोकने के लिए इतनी बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने की क्या जरूरत है।

हम निहत्थे हैं, चुनाव आयोग तक पैदल जाएंगे

संजय राउत ने कहा कि हम सांसद हैं और देश के प्रतिनिधि हैं। हम निहत्थे हैं। हम सिर्फ पैदल चुनाव आयोग के कार्यालय जाना चाहते हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफा देने को कहना चाहते हैं। उन्होंने ज्ञानेश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने भी उनके झूठ बोलने की बात कही है। राउत ने कहा कि ऐसे व्यक्ति के पास नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार उन्हें रोकने की कोशिश करेगी और वे आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे। इसके बाद जो भी होगा, उसका सामना किया जाएगा।

केजरीवाल से मतभेद भुलाकर साथ आने की अपील

आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल के मार्च में शामिल नहीं होने के सवाल पर राउत ने कहा कि केजरीवाल हमेशा लोकतंत्र के लिए लड़ते रहे हैं। उन्होंने तानाशाही खत्म करने के लिए आवाज उठाई और संघर्ष किया, यहां तक कि उन्हें जेल भी जाना पड़ा। राउत ने कहा कि मौजूदा समय में जब देश में तानाशाही के खिलाफ लड़ाई हो रही है, तब सभी को अपने मतभेद, शिकायतें और अहंकार अलग रख देने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह देश की आजादी की लड़ाई है और अरविंद केजरीवाल को इस आंदोलन में शामिल होना चाहिए।

Updated on:
06 Oct 2026 10:21 am
Published on:
06 Oct 2026 10:18 am
Also Read
View All
विपक्षी सांसद हिरासत में, पुलिस बस से सागरिका घोष ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- ड्राइवर को भी नहीं पता कहां ले जा रहे

INDIA Bloc Protest: अमरिंदर राजा वड़िंग का चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप, बोले- ‘अनियमितता साबित हुई, केस दर्ज कर गिरफ्तारी हो’

तमिलनाडु की कानून व्यवस्था पर DMK का निशाना, मौजूदा सरकार पर लगाए अलोकतांत्रिक होने के आरोप

रोहिणी आचार्य-साधु यादव मुलाकात पर रामकृपाल यादव बोले- मामा ने बेटी की तरह पाला है, लंबे समय बाद लौटी हैं तो क्यों न मिलें?

INDIA Bloc Protest: CEC पर INDIA ब्लॉक का घेराव: पवन खेड़ा बोले- आरोप चुनाव आयोग पर लगते हैं, तो सफाई बीजेपी क्यों देती है?