23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / National News / विपक्षी सांसद हिरासत में, पुलिस बस से सागरिका घोष ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- ड्राइवर को भी नहीं पता कहां ले जा रहे

विपक्षी सांसद हिरासत में, पुलिस बस से सागरिका घोष ने शेयर किया वीडियो, बोलीं- ड्राइवर को भी नहीं पता कहां ले जा रहे

Sagarika Ghose: दिल्ली में चुनाव आयोग के मुख्यालय की ओर विपक्ष के मार्च के दौरान पुलिस ने विपक्ष के कई सांसदों को हिरासत में ले लिया। एक वीडियो शेयर करते हुए TMC सांसद सागरिका घोष ने दावा किया कि उन्हें और मनोज झा व नीरज डांगी समेत अन्य सांसदों को एक बस में ऐसी जगह ले जाया जा रहा था, जिसके बारे में बस ड्राइवर को भी नहीं पता था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anand Shekhar

•

Updated: 6 Oct 2026, 1:25 PM IST

india bloc protest

पुलिस बस से सागरिका घोष ने शेयर किया वीडियो

India Bloc Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे इंडिया गठबंधन के कई सांसदों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने पुलिस बस के अंदर से सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। वीडियो में वह विपक्ष के अन्य नेताओं के साथ दिख रही हैं, जिनमें राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के सांसद प्रोफेसर मनोज कुमार झा, कांग्रेस सांसद नीरज डांगी और मंसूर अली शामिल हैं। सांसदों का आरोप है कि उन्हें जबरदस्ती बसों में धकेला गया।

जबरन बस में डाला, ड्राइवर को भी नहीं पता कहां जा रहे - सागरिका घोष

पुलिस बस के अंदर से सागरिका घोष ने कहा, "हम इस वक्त बस के अंदर हैं। मेरे साथ मनोज झा जी, नीरज डांगी जी और मंसूर अली जी हैं। हमें बस में ले जाया जा रहा है और हमें बिल्कुल नहीं पता कि कहां ले जा रहे हैं, खुद बस ड्राइवर को भी नहीं मालूम कि उसे कहां जाना है, लेकिन हमें डिटेन कर लिया गया है।"

सागरिका घोष ने आगे कहा, "हमें शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हम पूरी तरह शांति से मार्च कर रहे थे, लेकिन हमें जबरन धकेलकर बस में डाला गया और अब किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया जा रहा है। हम लोकतंत्र के लिए अपना संघर्ष जारी रखेंगे क्योंकि चुनाव आयोग द्वारा देश की जनता के वोट लूटे जा रहे हैं। ज्ञानेश कुमार नागरिकों के वोटों की लूट कर रहे हैं और जब तक भारत में लोकतंत्र बहाल नहीं हो जाता, हम चैन से नहीं बैठेंगे।"

ज्ञानेश कुमार तो सिर्फ कठपुतली, डोर मोदी-शाह के हाथ में - मनोज झा

वीडियो में बातचीत के दौरान राजद सांसद मनोज झा ने कहा, "सागरिका जी, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के बारे में बात करने का कोई मतलब नहीं है। वे तो सिर्फ एक कठपुतली हैं। उस कठपुतली की डोर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के हाथ में है। इनका पूरा खेल अब जनता के सामने बेनकाब हो चुका है और इन दोनों को अब सत्ता से जाना ही होगा।" इस पर सहमति जताते हुए सागरिका घोष ने भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए।

शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस की कार्रवाई - कांग्रेस सांसद नीरज डांगी

बस में मौजूद कांग्रेस सांसद नीरज डांगी ने कहा, "हम सभी इंडिया गठबंधन के नेताओं, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में पूरी तरह शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे थे। इसके बावजूद हमें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के पास कोई स्पष्ट निर्देश नहीं हैं कि बस को कहां ले जाना है। वे हमें किसी पुलिस स्टेशन ले जा रहे हैं, लेकिन हमें नहीं पता कि वह जगह कौन सी है।"

चुनाव आयोग तक नहीं पहुंच पाया मार्च, कई नेताओं को हिरासत में लिया गया

गौरतलब है कि विपक्षी सांसद SIR और चुनाव आयोग के कामकाज के विरोध में संसद भवन से चुनाव आयोग कार्यालय तक मार्च कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने नीति आयोग के पास बैरिकेड लगाकर मार्च को रोक दिया। इसके बाद, विपक्षी नेताओं ने उसी जगह पर धरना प्रदर्शन किया। राहुल गांधी और अन्य नेताओं के पुलिस बैरिकेड पर चढ़ने की वीडियो भी सामने आई। इस विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई विपक्षी सांसदों को हिरासत में ले लिया।