राष्ट्रीय

बहू सुनेत्रा को नहीं मिला शरद पवार का आशीर्वाद, बोले- एक नहीं होगी NCP, शपथ समारोह की जानकारी नहीं

सुनेत्रा पवार के महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बारे में सवाल किए जाने पर शरद पवार ने कहा कि यह फैसला उनकी पार्टी ने लिया होगा मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है।

2 min read
Jan 31, 2026
शरद पवार (फोटो- एएनआई)

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन दुर्घटना में मौत के बाद उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार आज महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बनने जा रही है। सुनेत्रा बारामती से मुंबई आ चुकी है और दिन में विधायक दल की बैठक के बाद शाम 5 बजे वह डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगी। अजित पवार के निधन के बाद जहां NCP के विलय की खबरें सामने आने लगी थी वहीं सुनेत्रा को डिप्टी सीएम बनाए जाने की खबर सामने आने के बाद इस पर फिर से सवाल खड़े हो गए हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि NCP(SP) प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में बयान दिया है कि उन्हें सुनेत्रा के डिप्टी सीएम बनने की कोई जानकारी नहीं है।

ये भी पढ़ें

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा आज लेंगी डिप्टी CM की शपथ, क्या बेटे पार्थ जाएंगे राज्यसभा?

शपथ समारोह की कोई जानकारी नहीं

शरद पवार ने बारामती में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन कर इन सभी सवालों का जवाब दिया। शरद पवार ने इस दौरान NCP के विलय की खबरों का भी खंडन किया। उनसे जब पूछा गया कि दोनों NCP के विलय की स्थिति में क्या वह NDA में शामिल होने के बारे में सोचेंगे तो इसके जवाब में शरद पवार ने कहा कि यह सब आपकी (मीडिया) की तरफ चल रहा है, यहां ऐसा कुछ भी नहीं है। सुनेत्रा के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बारे में पूछे जाने पर शरद पवार ने कहा कि उन्हें इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। शरद पवार ने कहा कि यह फैसला उनकी पार्टी ने लिया है और परिवार से इसके बारे में कोई बात नहीं की गई है।

अस्थि विसर्जन के बाद बिना बताए मुंबई आए

शरद पवार ने आगे कहा कि अस्थि विसर्जन तक सुनेत्रा हमारे साथ थी लेकिन उपमुख्यमंत्री पद को लेकर कोई बात नहीं हुई। खबरों की मानें तो पवार परिवार अजित पवार के 13 दिन का शोक पूरा होने से पहले ही शपथ लेने के फैसले के पक्ष में नहीं है। उनका मानना है कि यह शोक का समय निकल जाने के बाद यह फैसला लेना चाहिए। जानकारी के मुताबिक अस्थि विसर्जन के बाद शरद पवार को बिना बताए सुनेत्रा और उनके बेटे बारामती से मुंबई के लिए निकल गए।

Published on:
31 Jan 2026 11:31 am
Also Read
View All

अगली खबर