राष्ट्रीय

केरल में चुनाव प्रचार के दौरान शशि थरूर के काफिले पर हमला, बीच सड़क पर रोककर सुरक्षाकर्मी के साथ की मारपीट

Kerala Election 2026: केरल में कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफिले पर हमला करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।
2 min read
Shashi Tharoor, Shashi Tharoor Convoy Attack, Malappuram Wandoor Incident, Gunman Manhandled,
शशि थरूर के काफिले पर हुआ हमला (Photo-IANS)

Shashi Tharoor Convoy Attack: केरल में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। थरूर मलप्पुरम जिले के वंडूर में यूडीएफ प्रत्याशी एपी अनिल कुमार के पक्ष में चुनाव प्रचार करने जा रहे थे। इस दौरान दो कारों में सवार 8 लोगों ने थरूर की गाड़ी को रोक लिया और सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट भी की। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए दो लोगों को हिरासत में लिया है।

हमलावरों ने काफिले को आगे बढ़ने से रोका

बता दें कि कांग्रेस नेता शशि थरूर चुनाव प्रचार करने के लिए दो वाहनों के काफिले के साथ जा रहे थे। तभी अचानक दो कार में सवार 8 लोग आए और काफिले को रोक दिया। इसके बाद हमलावरों ने गाड़ी को आगे बढ़ने से रोका और शीशों को जोर-जोर से पीटना शुरू कर दिया। 

वहीं इसके बाद मौके पर स्थिति बिगड़ती देख शशि थरूर के गैनमैन बीच-बचाव करने आए तो हमलावरों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इसके बाद मौके पर तनाव फैल गया और पुलिस को सूचना दी। 

पुलिस ने दर्ज किया केस

पुलिस ने पूरे मामले को लेकर केस दर्ज कर लिया है और दो लोगों को भी हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं पुलिस पता लगाने में जुटी हुई है कि क्या यह हमला पूर्व नियोजित था या किसी सड़क का विवाद का नतीजा है।

UDF की बनेगी सरकार

वहीं शुक्रवार को कांग्रेस नेता शशि थरूर ने कहा कि प्रदेश में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) की सरकार बनेगी। हमें अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ के सत्ता में आने पर मुख्यमंत्री कौन बनेगा , इस सवाल के जवाब में थरूर ने कहा कि यह तय करना उनका काम नहीं है।

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस हाई कमान निर्वाचित विधायकों के विचारों पर विचार करने के बाद निर्णय लेगा। वहीं रानी विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी पझकुलम मधु के लिए चुनाव प्रचार करते हुए शशि थरूर ने कहा कि पार्टी केरल के भविष्य के लिए काम कर रही है और यूडीएफ सरकार के तहत विकास और रोजगार सृजन पर ध्यान केंद्रित कर रही है ।

थरूर ने कहा कि मेरा मानना ​​है कि हम यहां केरल के भविष्य के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री चाहे जो भी करें या न करें, हमें यूडीएफ सरकार के तहत केरल का विकास सुनिश्चित करना होगा। हमारे लोग राज्य छोड़कर दूसरे राज्यों और देशों में जा रहे हैं क्योंकि उन्हें यहां पर्याप्त अवसर नहीं दिख रहे हैं। हमें यहां रोजगार के अवसर पैदा करने होंगे।

Updated on:
04 Apr 2026 07:36 am
Published on:
04 Apr 2026 07:09 am