राष्ट्रीय

बंगाल में शुभेन्दु कैबिनेट का हुआ विस्तार, 35 नए मंत्रियों ने ली शपथ; जानें किस-किस ने ली शपथ

Bengal Government Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में शुभेन्दु सरकार कैबिनेट का विस्तार हो गया है। 35 नए मंत्रियों ने आज शपथ ली हैं। 
less than 1 minute read
Jun 01, 2026
Bengal government cabinet expansion
शुभेन्दु सरकार का हुआ कैबिनेट विस्तार (Photo-IANS)

Bengal Government Cabinet Expansion: पश्चिम बंगाल में सोमवार को शुभेन्दु सरकार के कैबिनेट का विस्तार हुआ। कोलकाता स्थित लोक भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में 35 नए मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल आर. एन. रवि ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई। दरअसल, इस विस्तार के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्रिपरिषद की कुल संख्या बढ़कर 41 हो गई है।

सरकार का कहना है कि प्रशासनिक कामकाज को और प्रभावी बनाने तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से संभालने के लिए मंत्रिमंडल का विस्तार किया गया है।

किस-किस नेता ने ली शपथ

शपथ लेने वाले प्रमुख नेताओं में मनोज उरांव, स्वपन दास गुप्त, कल्याण चक्रवर्ती, शाश्वत मुखर्जी, अजय कुमार पोद्दार, दीपक बर्मन, तपस रॉय, शंकर घोष, मनोज कुमार ओराम, अर्जुन सिंह, गौरी शंकर घोष, जगन्नाथ चट्टोपाध्याय, स्वपन दास गुप्ता, कल्याण चक्रवर्ती, शरद्वत मुखर्जी, अरूप कुमार दास, अजय कुमार पोद्दार और दूध कुमार मंडल शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल मंत्रिमंडल विस्तार: मंत्रियों की सूची

  • कैबिनेट मंत्री - 13
क्रमांकनाम
1दीपक बर्मन
2तपस रॉय
3डॉ. शंकर घोष
4मनोज कुमार ओरांव
5अर्जुन सिंह
6गौरी शंकर घोष
7स्वपन दासगुप्ता
8जगन्नाथ चटर्जी
9कल्याण चक्रवर्ती
10अजय पोद्दार
11शरद्वत मुखर्जी
12दूध कुमार मंडल
13अनुप कुमार दास

पश्चिम बंगाल सरकार – राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)- 3

क्रम संख्यानाम
1डॉ. इंद्रनील खान
2मलती रावा रॉय
3राजेश महतो

पश्चिम बंगाल सरकार के राज्य मंत्री (सूची)-19

क्रम संख्यानाम
1जोएल मुर्मू
2हरे कृष्णा बेरा
3आनंदमय बर्मन
4अशोक डिंडा
5नदियर चंद बाउरी
6विशाल लामा
7शांतनु प्रमाणिक
8मौमिता बिस्वास मिश्रा
9उमेश राय
10पूर्णिमा चक्रवर्ती
11कौशिक चौधरी
12भास्कर भट्टाचार्य
13दिवाकर घरामी
14अमिया किस्कू
15कलिता माझी
16गर्गी दास घोष
17बिराज बिस्वास
18दीपांकर जाना
19सुमना सरकार

बता दें कि शपथ ग्रहण से पहले बीजेपी विधायक अर्जुन सिंह ने कहा कि वह नई जिम्मेदारी निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा नई जिम्मेदारियां स्वीकार करता हूं और उन्हें पूरा करने का प्रयास करता हूं। सरकार, पार्टी और जनता जो भी अपेक्षा रखेगी, उसे पूरा करना हमारी प्राथमिकता होगी।

Updated on:
01 Jun 2026 11:35 am
Published on:
01 Jun 2026 11:07 am
Also Read
View All