राष्ट्रीय

Singer KK Death Reason: कैसे हुई सिंगर KK की मौत, कोलकाता के उस कॉन्सर्ट में क्या सब हुआ, जानिए पूरी कहानी

Singer KK Death Reason: बीती रात जब हम-आप नींद में तब बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके यानी कि कृष्णकुमार कुन्नथ की 53 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। केके कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म कर रहे थे। वहीं उनकी तबियत बिगड़ी और वो अलविदा कह गए। जानिए उस कॉन्सर्ट में क्या सब हुआ?

2 min read
singer_kk_death_reason.jpg
Singer KK Death Reason Know What happen in Kolkata Concert

Singer KK Death Reason: बॉलीवुड के मशहूर सिंगर केके यानी कृष्णकुमार कुन्नथ की 53 वर्ष की उम्र में मौत हो गई। वो पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में एक कॉन्सर्ट में परफॉरमेंस देने पहुंचे थे। जहां परफॉरमेंस के दौरान ही उनकी तबियत बिगड़ी और अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। केके की मौत से फैंस को बड़ा झटका लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह सहित बड़े नेताओं ने केके के निधन पर शोक जताया है।

केके की मौत कैसे हुई, इसके बार में अभी आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं सामने नहीं आया है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार केके के शरीर पर चोट के निशान मिले है। उनके मौत मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है। कॉन्सर्ट के आयोजकों से मामले में पूछताछ की जाएगी। केके की मौत मामले में असामान्य मौत का केस दर्ज किया गया है।

कुछ लोग कार्डियक अरेस्ट को बता रहे मौत का कारण-
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही केके की मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। लेकिन अभी तक की जानकारी के अनुसार दो बातें सामने आई है। कुछ लोगों का कहना है कि केके की मौत कार्डियक अरेस्ट के कारण हुई। कॉन्सर्ट के दौरान जब वो लाइव परफॉर्म कर रहे थे तभी उन्हें स्ट्रोक आया। यह बात भी सामने आई कि खचाखच भरे ऑडिटोरियम में एसी बंद था। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी कुछ नहीं कहा गया है।

कोलकाता के कॉन्सर्ट में क्या सब हुआ-
कोलकाता के गुरुदास कॉलेज में केके के कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। नजरूल मंच नामक एक ऑडिटोरियम में केके अपना परफॉर्म दे रहे थे। केके का कोलकाता का प्रोग्राम दो दिनों था। सोमवार को उन्होंने विवेकानंद कॉलेज में अपना प्रोग्राम किया था। दूसरे दिन मंगलवार रात गुरुदास कॉलेज के नजरूल मंच नामक ऑडिटोरियम में प्रोग्राम के दौरान केके की तबियत बिगड़ी।

10.30 बजे रात में हॉस्पिटल लाए गए केके-
बताया जा रहा है कि कॉन्सर्ट के दौरान तबियत बिगड़ने पर मंगलवार रात करीब 10.30 बजे केके को दक्षिण कोलकाता के निजी हॉस्पिटल में लाया गया था। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अभी कोलकाता के एसएसकेएम हॉस्पिटल में मेडिकल टीम के द्वारा केके का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की असली वजह सामने आएगी। दूसरी ओर बीजेपी के लोगों ने आयोजकों पर बदइंतजामी का आरोप लगाया है। पश्चिम बंगाल बीजेपी के अध्यक्ष दिलीप घोष ने कहा कि ऑडिटोरियम का एसी बंद था।

Published on:
01 Jun 2022 09:51 am
Also Read
View All
टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी से CID ने की 6 घंटे तक पूछताछ, जानें क्या है पूरा मामला?

अमृतसर से कटरा के लिए वंदे भारत ट्रेन सेवा आज से बहाल, जानें क्या है नया टाइम टेबल और रूट

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी: दो धोती, दो कमीज पहनने वाले चंपत राय को क्यों घसीट रहे हैं? RSS समर्थक ने राम मंदिर प्रबन्धन का ऐसे किया बचाव

क्या BJP को सता रहा फूट का डर? राज्यसभा चुनाव से पहले होटल में शिफ्ट होने के बाद भाजपा विधायक बोले- 2 दिन बढ़िया खाना खाएंगे

‘ममता बनर्जी के सामने अंडे फेंके गए’, अपने ऊपर हुए हुए हमले के बाद क्या बोले TMC विधायक? Z सिक्योरिटी पर उठाया सवाल