कई भाषाओं में रिकार्ड किए गाने
आपको बता दें कि भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे बहुमुखी गायकों में से एक केके ने कई भाषाओं में गाने रिकॉर्ड किए हैं। जिनमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली शामिल हैं। केके ने अपनी स्कूली पढ़ाई दिल्ली के माउंट सेंट मेरी से की। फिल्मों में ब्रेक मिलने से पहले ही केके ने करीब 3500 जिंगल्स गाए थे। उनके संगीत कार्यक्रम के क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिसमें गायक को अपने प्रशंसकों के साथ चिल्लाते हुए देखा जा सकता है।