राष्ट्रीय

दिल्ली सरकार के Desh ke Mentors प्रोग्राम से जुड़े सोनू सूद, राजनीति में एंट्री को लेकर भी दिया जवाब

Delhi के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा, अभिनेता Sonu Sood होंगे Desh ke Mentor कार्यक्रम के ब्रांड एम्बेसेडर
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 12:55 PM IST
Arvind Kejriwal and Sonu Sood
Delhi CM Arvind Kejriwal ने कहा, Sonu Sood होंगे Desh Ke Monotrs प्रोग्राम के ब्रांड एम्बेसेडर

नई दिल्ली। दिल्ली ( Delhi ) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) से शुक्रवार को बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद ( Sonu Sood ) ने मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद एक प्रेस वार्ता में सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सोनू सूद दिल्‍ली सरकार के खास प्रोग्राम का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए तैयार हो गए हैं।

दिल्‍ली का शिक्षा विभाग जल्द ही ‘देश के मेंटॉर्स’ ( Desh Ke Montors ) कार्यक्रम शुरू करेगा। सोनू सूद इसका ब्रांड एंबेसेडर बनने को राजी हो गए हैं। दरअसल ऐसी अटकलें लगाई जा रही थीं कि सोनू आम आदमी पार्टी के लिए पंजाब में प्रचार करेंगे और उसी सिलसिले में वे शुक्रवार को अरविंद केजरीवाल से मुलाकात करने वाले हैं। अपनी राजनीति में एंट्री को लेकर भी सोनू सूद ने मीडिया को जवाब दिया।

दिल्ली ( Delhi ) के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने कहा कि अभिनेता सोनू सूद अपने काम और समाज के प्रति जिम्‍मेदारियों को निभाने के चलते लोगों के लिए प्रेरणा बन चुके हैं। यही वजह है कि दिल्ली सरकार उन्हें देश के मेंटोर प्रोग्राम का ब्रांड एम्बेसेडर बना रही है। सोनू सूद ने भी इसके लिए हामी भर दी।

सीएम केजरीवाल ने कहा कि जो भी जहां भी मुसीबत में होता है तो वो सोनू सूद से मदद मांगता है। सोनू उनकी मदद जरूर करते हैं। जो काम सरकारें नहीं कर पाती हैं, वो सोनू सूद कर रहे हैं। केजरीवाल ने बताया कि हमने भी दिल्ली सरकार के कामों के बारे में सोनू सूद को जानकारी दी है।

सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली में देश के मेंटॉर्स पर काम चल रहा है। सरकारी स्कूल में बच्चे पढ़ते हैं। आमतौर पर वे गरीब तबके से आते हैं। उन्‍हें गाइडेंस देने वाले लोग कम होते हैं।

लेकिन इन बच्चों के भी बड़ा बनने के सपने होते हैं। अपनी पसंदीदा फील्ड में जाने की इच्छाएं होती हैं। ऐसे बच्‍चे कहां जाएं? ऐसे में हम अपील कर रहे हैं कि सरकारी स्कूल के बच्चों के मेंटॉर बनें और उन्‍हें गाइड करें।

कई बार बच्चे स्‍ट्रेस में होते हैं. इसके चलते सुसाइड तक कर रहे हैं। ऐसे बच्‍चों को दबाव मुक्‍त करने और उन्‍हें सही दिशा देने के लिए देश के मेंटॉर्स कार्यक्रम की शुरुआत की जाएगी। सोनू सूद इस प्रोग्राम के ब्रांड एंबेसडर होंगे।

सितंबर में लॉन्च होगी योजना
केजरीवाल ने कहा कि सोनू सूद स्कूल में पढ़ने वालों बच्चो को गाइड करेंगे। इस योजना को सितंबर के मध्य तक लॉन्च किया जाएगा।

सूद ने लोगों से की जुड़ने की अपील
सोनू सूद ने लोगों से इस स्कीम से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि एजुकेशन हो, तो दिल्ली जैसी हो। देश का विकास शिक्षा से हो सकता है। देश के मेंटॉर्स प्लेटफॉर्म से 1 से 10वीं कक्षा तक के बच्चों का मेंटोर बनें।

राजनीति से बड़ा मेंटोर मुद्दा
सोनू सूद ने कहा कि लोग हमेशा कहते हैं कि राजनीति में आओ, लेकिन मेंटोर मुद्दा उससे भी बड़ा है। सोनू सूद ने इस मौके पर राजनीति में एंट्री को लेकर साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा बिना राजनीति में आए भी की जा सकती है।

Published on: