राष्ट्रीय

US Iran war के बीच भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर का आया बयान, बोले- दुनिया अनिश्चित दौर से गुजर रही

India's stand on US Iran war: भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि जंग को लेकर भारत का रुख स्पष्ट है। हम यह मानते हैं कि ये युद्ध का दौर नहीं है। किसी भी मसले को बातचीत के जरिए सुलझाना चाहिए।
2 min read
Jun 11, 2026
S. Jaishankar,
भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर। (फोटो-ANI)

Jaishankar statement US Iran war: भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर बुलागरिया के दौरे पर हैं। उन्होंने बुल्गारिया की विदेश मंत्री वेलिस्लावा पेत्रोवा चमोवा से मुलाकात की। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी मानते हैं कि दुनिया एक बहुत ही अस्थिर और अनिश्चित दौर से गुज़र रही है। इसमें कई बड़े संघर्ष, आर्थिक सुरक्षा को लेकर चिंताएं और आतंकवाद का लगातार खतरा शामिल है। भारत का रुख साफ है।

उन्होंने कहा कि हमारा मानना ​​है कि यह दौर युद्ध का नहीं है। इसका एकमात्र समाधान बातचीत और कूटनीति है। जहां तक ​​आर्थिक जोखिमों की बात है, तो इसका जवाब मजबूत सप्लाई चेन और ज्यादा विविधता लाना है। यह खास तौर पर जरूरी है कि समुद्री व्यापार में कोई रुकावट न आए और न ही उसे कोई खतरा हो। आतंकवाद के मामले में दुनिया भर के देशों में जीरो टॉलरेंस की नीति स्पष्ट होनी चाहिए।

बुलगारिया दौरे पर क्यों गए हैं एस जयशंकर ?

भारत और बुलगारिया ने व्यापार, निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर दिया। जयशंकर ने कहा कि मौजूदा वैश्विक परिस्थितियों में भारत और बुल्गारिया के बीच सहयोग को 'डि-रिस्क और डायवर्सिफाई' करना जरूरी है। उन्होंने इस दौरान यूरोपीय संघ के साथ भारत के मुक्त व्यापार समझौते का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि भारत और बुल्गारिया अपनी दीर्घकालिक मित्रता को एक आधुनिक और भविष्य उन्मुख साझेदारी में बदलने के लिए प्रतिबद्ध हैं। जयशंकर बुल्गारिया दौरे के बाद विदेश मंत्री अब फिनलैंड जाएंगे, जहां वे 'कुलतारंता वार्ता' में हिस्सा लेंगे और फिनलैंड नेतृत्व के साथ महत्वपूर्ण बैठकें करेंगे।

अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य झड़प

इधर, मिडिल ईस्ट में संकट एक बार फिर गहरा गया है। अमेरिका और ईरान के बीच सैन्य झड़प शुरू हो गई है। अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास और अन्य इलाकों में सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इसके जवाब में ईरान ने जॉर्डन, कुवैत और बहरीन में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर मिसाइल से हमला किया है। वहीं, ईरानी रिवॉल्यूशनरी गार्ड कॉप्स ने दुनिया को बड़ी चेतावनी दी है। IRGC ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य अब बंद है। वहां से किसी भी जहाज को गुजरने की इजाजत नहीं है।

Updated on:
11 Jun 2026 10:29 am
Published on:
11 Jun 2026 09:48 am
Also Read
View All
‘बढ़ती उम्र में डगमगाया मानसिक संतुलन, कराएं इलाज’, जीतन राम मांझी के ‘यादव’ वाले बयान पर रोहिणी आचार्य का पलटवार

बीजेपी की सपा को नसीहत: ‘भस्मासुर’ कांग्रेस के साथ भस्म होना है या समझदारी दिखानी है, अखिलेश यादव खुद तय करें

जमुई एनकाउंटर के बाद विपक्ष पर बरसे ललन सिंह, बोले- 2005 से पहले शाम ढलते ही डरती थीं बहन-बेटियां, अब अपराधी सही जगह पहुंच रहे

Nandigram by-Election: बीजेपी उम्मीदवार के हलफनामे पर TMC का सवाल, नामांकन रद्द करने की मांग

जमुई घटना पर बीजेपी का पलटवार: केया घोष का सवाल- ‘राजस्थान में महिलाओं पर अत्याचार के वक्त कहां थे राहुल-प्रियंका?’