राष्ट्रीय

बंगाल हिंसा के पीड़ित भाजपा परिवारों को राहत, सीएम शुभेन्दु अधिकारी देंगे नौकरी और आर्थिक सहायता

CM Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने 2021 की राजनीतिक हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को बड़ी राहत देने का ऐलान किया है। जून के भीतर एक सदस्य को नौकरी और 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।

2 min read
Jun 07, 2026
cm Suvendu Adhikari
सीएम शुभेन्दु अधिकारी (इमेज सोर्स: ANI)

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल में सत्ता संभालने के बाद मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने एक बड़ा फैसला लेते हुए राजनीतिक हिंसा में जान गंवाने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को राहत देने का ऐलान किया है। रविवार को न्यू टाउन कन्वेंशन सेंटर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जून महीने के भीतर 315 मृतक भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के एक-एक सदस्य को नियुक्ति पत्र सौंप दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि प्रत्येक प्रभावित परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की एकमुश्त आर्थिक सहायता दी जाएगी।

2021 की हिंसा का फिर उठा मुद्दा


पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 के बाद राज्य में हुई राजनीतिक हिंसा लंबे समय तक चर्चा का विषय बनी रही थी। उस समय भाजपा ने राज्य में सत्ता हासिल करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत पार्टी के कई बड़े नेताओं ने व्यापक चुनाव प्रचार किया था और 200 से अधिक सीटें जीतने का दावा किया था। हालांकि चुनाव परिणाम भाजपा की उम्मीदों के अनुरूप नहीं रहे और तृणमूल कांग्रेस ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई। इसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि चुनाव परिणाम आने के बाद उसके कार्यकर्ताओं और समर्थकों को निशाना बनाया गया। पार्टी का दावा था कि सैकड़ों कार्यकर्ताओं पर हमले हुए और कई लोगों की जान चली गई।

चुनावी वादा अब हो रहा पूरा


शुभेन्दु अधिकारी ने विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान कई जनसभाओं में यह मुद्दा उठाया था। चुनाव प्रचार के दौरान फाल्टा समेत कई इलाकों में उन्होंने कहा था कि यदि उनकी सरकार बनी तो हिंसा में मारे गए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों को सरकारी नौकरी दी जाएगी और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की कोशिश की जाएगी। भाजपा को 2026 के विधानसभा चुनाव में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद प्रभावित परिवारों की उम्मीदें और बढ़ गई थीं। अब मुख्यमंत्री के ताजा ऐलान को उसी चुनावी वादे को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने प्रक्रिया पूरी कर ली है और जून के भीतर सभी पात्र परिवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इसके अलावा आर्थिक सहायता की राशि भी जल्द जारी की जाएगी।

Updated on:
07 Jun 2026 09:41 pm
Published on:
07 Jun 2026 09:38 pm
Also Read
View All
शुभेन्दु सरकार ने लिया बड़ा फैसला, पश्चिम बंगाल में जल्द लागू होगी आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना

‘हिंदू-मुस्लिम एजेंडा नौकरी नहीं दे सकता’, दिल्ली प्रदर्शन के बाद अभिजीत दीपके का बड़ा बयान

TMC से निलंबित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर फिर कसा तंज, बोले-‘अभी भी गुब्बारे की तरह हवा में उड़ रहे हैं’

कर्नाटक में निवेश के नाम पर 2,400 करोड़ की ठगी, CID जांच में बड़ा खुलासा, 40 हजार से ज्यादा निवेशक हुए शिकार

मौत के 100 दिन बाद भी क्यों नहीं हुआ अली खामेनेई का अंतिम संस्कार, ईरान में उठे बड़े सवाल, जानिए इसके पीछे का कारण