7 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC से निलंबित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर फिर कसा तंज, बोले-‘अभी भी गुब्बारे की तरह हवा में उड़ रहे हैं’

Abhishek Banerjee: टीएमसी से निलंबित विधायक ऋतब्रत बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर फिर तीखा हमला बोला। उन्होंने चार्टर्ड फ्लाइट से यात्रा और पार्टी फंड के इस्तेमाल पर सवाल उठाए। ऋतब्रत ने उन्हें अभी भी गुब्बारे की तरह हवा में उड़ने वाला बता दिया।

2 min read
Google source verification
Ritabrata Banerjee

ऋतब्रत बनर्जी(फोटो-IANS)

TMC से निलंबित और बागी गुट का नेतृत्व कर रहे विधायक ऋतब्रत बनर्जी लगातार पार्टी महासचिव अभिषेक बनर्जी पर हमलावर हैं। पार्टी से बागी होने के बाद भी उन्होंने अभिषेक बनर्जी पर जमकर हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि अभिषेक बनर्जी ने पार्टी के कामकाज के तरीके को बदल दिया है, जो सही नहीं है। अब उन्होंने फिर से उनपर हमला बोला है और कहा है कि अभी भी अभिषेक बनर्जी गुब्बारे की तरह हवा में उड़ रहे हैं। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कई सवाल भी खड़े किये हैं।

ऋतब्रत बनर्जी ने क्या कहा?


अभिषेक बनर्जी पर तंज कसते हुए ऋतब्रत बनर्जी ने कहा कि वो तो आम लोगों के नेता हैं। उन्होंने कहा कि वे पहले 20 गाड़ियों के काफिले में चलते थे। हालांकि अब यह संख्या कम हो गई है, शायद इसलिए क्योंकि जनता ने उन्हें करारी हार का स्वाद चखाया है। वो चार्टर्ड प्लेन से चलने वाले नेता हैं। वो मुझे पक्का नहीं पता। लेकिन, कल मैंने एयरपोर्ट के कर्मचारियों से सुना कि अभिषेक बनर्जी ने चार्टर्ड फ्लाइट ली। अभिषेक बनर्जी पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि उनका आम लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। पार्टी ऐसे संकट का सामना कर रही है। आपके पास बिजनेस क्लास के टिकट उपलब्ध हैं; एक सांसद के तौर पर आपको मुफ्त कूपन मिलते हैं। हमें लगा था कि चुनाव हारने के बाद उन्हें अक्ल आएगी और वे जरा जमीन से जुड़ेंगे। लेकिन वे अभी भी गुब्बारे की तरह हवा में उड़ रहे हैं।

TMC के पैसे से मौज कर रहे अभिषेक- ऋतब्रत बनर्जी


जिस पैसे से वो चार्टर्ड प्लेन में घूम रहे हैं, वो TMC का पैसा है पार्टी के कई सदस्य हमलों और कानूनी मुकदमों का सामना कर रहे हैं, और उन मुकदमों से लड़ने के लिए पैसे की जरूरत है। जिन लोगों पर हमले हुए हैं, उनके साथ खड़ा होना चाहिए। अगर वे पैसे खर्च करने के बजाय अपने मुफ्त कूपन का इस्तेमाल करते तो उस पैसे से जमीनी स्तर पर लड़ रहे पार्टी कार्यकर्ताओं की मदद हो सकती थी। हम उनसे गुजारिश करेंगे कि वे चार्टर्ड फ्लाइट न लें और इस तरह पार्टी के फंड को बर्बाद न करें। इसके बजाय, उन्हें मुफ्त कूपन का इस्तेमाल करके यात्रा करनी चाहिए और फंड का इस्तेमाल पार्टी के जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए किया जाना चाहिए।

इन विधायकों की बढ़ी सुरक्षा


विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की हार के बाद पार्टी के भीतर चल रही हलचल के बीच राज्य की भाजपा सरकार ने तृणमूल के बागी खेमे से जुड़े पांच विधायकों की सुरक्षा बढ़ाने का फैसला किया है। ये सभी विधायक ऋतब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट के समर्थन में सामने आए हैं। इनमें विधायक काजल शेख, विधायक राजेंद्र प्रसाद सिंह, मुरारई के विधायक मोशरफ हुसैन, बोलपुर से विधायक और पूर्व मंत्री चंद्रनाथ सिन्हा तथा नानूर के विधायक विधान चंद्र माजी शामिल हैं।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग