राष्ट्रीय

CM बनने के बाद विजय ने लिए बड़े फैसले, 200 यूनिट बिजली देंगे फ्री

तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने पहला फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि तमिलनाडु पर स्वेत पत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने बड़ा फैसला लेते हुए कहा कि प्रदेश में 200 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी और महिला सुरक्षा के लिए टास्क फोर्स का गठन किया जाएगा।
2 min read
• •
May 10, 2026
Tamil Nadu Chief Minister Vijay
तमिलनाडु विधानसभा में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव हुआ पेश (Photo-IANS)

Tamil Nadu Chief Minister Vijay: तमिलनाडु में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने पहला फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार के वित्तीय रिकॉर्ड पर स्वेत पत्र जारी किा जाएगा। उन्होंने राज्य में पारदर्शी शासन स्थापित करने की बात कही और दावा किया कि उनकी सरकार सभी फैसले खुले तरीके से करेगी।

राज्य का खजाना खाली है- विजय

सीएम विजय ने कहा कि वे राज्य के लोगों को वित्तीय स्थिति की पूरी जानकारी देने के लिए जल्द ही एक विस्तृत व्हाइट पेपर जारी करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली डीएमके सरकार ने राज्य पर भारी कर्ज छोड़ दिया है और खजाना लगभग खाली कर दिया है।

जनता के पैसा का नहीं होगा दुरुपयोग

मुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि वे जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं करेंगे और शिक्षा, सड़क, पेयजल और बुनियादी सुविधाओं के विकास को अपनी प्राथमिकता बनाएंगे। उन्होंने कहा कि चाहे कोई उनका समर्थन करे या आलोचना, सभी 8 करोड़ नागरिक उनके लिए समान हैं।

सीएम विजय ने कहा कि जहां तक ​​तमिलनाडु की बात है, अगर मुझे किसी से मिलना है, तो मैं कभी भी चुपके से या बंद दरवाजों के पीछे लोगों की जानकारी के बिना नहीं करूंगा। मैं जो भी करूंगा, खुले तौर पर और पारदर्शी तरीके से करूंगा।

विजय ने पहले दिन लिए कई बड़े निर्णय

अपने पहले ही दिन उन्होंने कई महत्वपूर्ण फाइलों पर हस्ताक्षर किए, जिनमें 200 यूनिट मुफ्त बिजली योजना और महिलाओं की सुरक्षा तथा नशे के खिलाफ विशेष टास्क फोर्स (Special Task Force) बनाने का निर्णय शामिल है।

विजय ने कहा कि मुझे इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिली है, इसलिए मुझे उम्मीद है कि मुझे कुछ समय मिलेगा।

राहुल गांधी को दिया धन्यवाद

इस दौरान मुख्यमंत्री विजय ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सांसद राहुल गांधी, केसी वेणुगोपाल और वीसीके प्रमुख थोल. थिरुमावलवन, सीपीएम नेता पी. शणमुगम का समर्थन के लिए धन्यवाद भी दिया।

CM पद की ली शपथ

विजय ने आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। 59 साल बाद पहली बार DMK और AIADMK से बाहर का कोई नेता राज्य की सत्ता संभालने जा रहा है।

Updated on:
10 May 2026 12:55 pm
Published on:
10 May 2026 11:53 am