राष्ट्रीय

Tamil Nadu Exit Polls: तमिलनाडु में DMK गठबंधन को बढ़त के संकेत, केरल में UDF आगे, के. सुरेश बोले-‘जनता हमारे साथ है’

Tamil Nadu Exit Polls: तमिलनाडु एग्जिट पोल 2026 में DMK गठबंधन को बढ़त के संकेत मिल रहे हैं। कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने दावा किया कि जनता गठबंधन के साथ है और सरकार बन सकती है।

2 min read
Apr 29, 2026
Tamil Nadu Exit Polls (Image: ANI)

Tamil Nadu Exit Polls: तमिलनाडु और केरल विधानसभा चुनाव 2026 के एग्जिट पोल सामने आने के बाद राजनीतिक प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने दावा किया है कि तमिलनाडु में DMK के नेतृत्व वाला गठबंधन स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाएगा।

के. सुरेश ने कहा तमिलनाडु की जनता DMK गठबंधन के साथ है। गठबंधन को आरामदायक बहुमत मिलेगा और एम.के. स्टालिन फिर से मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

ये भी पढ़ें

Assam Exit Poll: ‘आम जनता ने BJP को वोट नहीं दिया’, एग्जिट पोल पर कांग्रेस नेता देबब्रत सैकिया का बड़ा बयान

तमिलनाडु: DMK गठबंधन को बढ़त के संकेत

एग्जिट पोल के रुझानों में तमिलनाडु में DMK गठबंधन को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है। हालांकि अलग-अलग एजेंसियों के आंकड़ों में थोड़ा अंतर हो सकता है, लेकिन कुल मिलाकर रुझान DMK के पक्ष में बताए जा रहे हैं। कांग्रेस, जो DMK गठबंधन का हिस्सा है, भी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही है।

केरल: UDF को बहुमत मिलने के संकेत

केरल में भी एग्जिट पोल कांग्रेस-नीत UDF के पक्ष में जाते दिख रहे हैं।

  • Axis My India के अनुसार, UDF को 78–90 सीटें मिल सकती हैं।
  • LDF को 49-62 सीटों का अनुमान।
  • NDA को 0-3 सीटें मिलने की संभावना।
  • वहीं पीपल्स पल्स और जेवीसी जैसे अन्य सर्वे में भी यूडीएफ को बढ़त मिलती दिखाई गई है।

क्या बदलेगा केरल का समीकरण?

केरल में आमतौर पर हर पांच साल में सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में पिनाराई विजयन के नेतृत्व में LDF ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई थी। इस बार एग्जिट पोल संकेत दे रहे हैं कि राज्य में फिर सत्ता परिवर्तन हो सकता है और UDF वापसी कर सकता है।

मतदान और नतीजों की तारीख

केरल में 9 अप्रैल को मतदान हुआ, जहां करीब 78.27% वोटिंग दर्ज की गई। तमिलनाडु में 23 अप्रैल को मतदान हुआ। दोनों राज्यों समेत कई राज्यों के चुनाव परिणाम 4 मई 2026 को घोषित किए जाएंगे। फिलहाल ये एग्जिट पोल केवल अनुमान होते हैं। अंतिम नतीजे आधिकारिक मतगणना के बाद ही तय होंगे।

ये भी पढ़ें

Assam Exit Poll 2026: हिमंत सरमा की हैट्रिक तय? बीजेपी 85-101 सीटों पर आगे, कांग्रेस पीछे
Updated on:
29 Apr 2026 10:43 pm
Published on:
29 Apr 2026 10:41 pm
Also Read
View All