राष्ट्रीय

तमिलनाडु सीएम विजय ने मंत्रियों को बांटे गए पोर्टफोलियो, पुलिस, गृह, महिला और युवा कल्याण मुख्यमंत्री के पास, जानें किसे मिला कौन सा मंत्रालय

Tamil Nadu Ministers: मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने मंत्रियों के बीच मंत्रलाय का बंटवारा कर दिया है। कई अहम मंत्रालय विजय ने खुद अपने पास रखे हैं। जिसमें गृह और पुलिस भी शामिल है। फिलहाल किसी सहयोगी पार्टी के विधायक को मंत्री की जिम्मेदारी नहीं दी गई है।
2 min read
May 16, 2026
Tamil Nadu Ministers List
मुख्यमंत्री विजय(फोटो-IANS)

Tamil Nadu Ministers And Their Departments: तमिलनाडु में नई सरकार बनने के बाद अब मुख्यमंत्री जोसेफ विजय ने अपने मंत्रियों को मंत्रलाय भी बांट दिया है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के करीब एक हफ्ते बाद आखिरकार मंत्रियों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया गया। इसके साथ ही अब विजय सरकार पूरी तरह प्रशासनिक मोड में नजर आने लगी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के केरल दौरे से लौटने के बाद उनके निजी सचिव ने लोकभवन में मुलाकात की। इसी के कुछ समय बाद मुख्यमंत्री कार्यालय की तरफ से मंत्रियों के विभागों की लिस्ट जारी कर दी गई।

मुख्यमंत्री के पास रहेंगे कुछ अहम विभाग


मुख्यमंत्री विजय ने कई अहम विभाग अपने पास रखे हैं। सामान्य प्रशासन के साथ गृह और पुलिस विभाग की जिम्मेदारी भी उन्होंने खुद संभाली है। अब कानून-व्यवस्था और प्रशासन पर सीधा नियंत्रण सीएम विजय खुद रख सकेंगे। आने वाले दिनों में विजय मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। तमिलनाडु विधानसभा में कुल 234 सदस्य हैं और नियमों के मुताबिक राज्य में अधिकतम 36 मंत्री बनाए जा सकते हैं। फिलहाल कैबिनेट छोटी रखी गई है, लेकिन सहयोगी दलों को आगे जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट विस्तार की भी संभावना


अभी कैबिनेट में 9 मंत्री ही होंगे। लेकिन सहयोगी दलों को आगे जगह मिलने की संभावना जताई जा रही है। विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने में कांग्रेस, सीपीआई, सीपीआईएम, आईयूएमएल और वीसीके का समर्थन मिला था। अगली कैबिनेट विस्तार में सहयोगी पार्टियों से भी मंत्री बनाये जा सकते हैं।

देखें लिस्ट

क्रमांकमंत्री का नामपद / विभागजिम्मेदारियां
1सी. जोसेफ विजयमुख्यमंत्रीसार्वजनिक, सामान्य प्रशासन, भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा, भारतीय वन सेवा, जिला राजस्व अधिकारी, पुलिस, गृह, विशेष कार्यक्रम कार्यान्वयन, महिला कल्याण, युवा कल्याण, बच्चों, वृद्धों और दिव्यांग व्यक्तियों का कल्याण, नगरपालिका प्रशासन, शहरी और जल आपूर्ति
2एन. आनंदग्रामीण विकास और जल संसाधन मंत्रीग्रामीण विकास, पंचायत और पंचायत संघ, गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम, ऋण मुक्ति, सिंचाई, ग्रामीण और सिंचाई परियोजनाएं (लघु सिंचाई सहित)
3आधव अर्जुनलोक निर्माण और खेल विकास मंत्रीलोक निर्माण (भवन, राजमार्ग, बंदरगाह), खेल विकास और लघु खेल
4डॉ. के.जी. अरुणराजस्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण मंत्रीस्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और परिवार कल्याण
5के.ए. सेंगोत्तैयनवित्त मंत्रीवित्त, पेंशन और पेंशन भत्ते
6पी. वेंकटरमणनखाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्रीखाद्य और नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता संरक्षण और मूल्य नियंत्रण
7आर. निर्मलकुमारऊर्जा संसाधन और विधि मंत्रीगैर-पारंपरिक ऊर्जा विकास, विधि, न्यायालय, विद्युत, कारागार और भ्रष्टाचार निवारण, विधान सभा, राज्यपाल, चुनाव और पासपोर्ट
8राजमोहनस्कूली शिक्षा, तमिल विकास, सूचना और प्रचार मंत्रीस्कूली शिक्षा, पुरातत्व, तमिल राजभाषा और तमिल संस्कृति, सूचना और प्रचार, फिल्म प्रौद्योगिकी और सिनेमैटोग्राफ अधिनियम, अखबारी कागज नियंत्रण, स्टेशनरी और मुद्रण, सरकारी प्रेस
9डॉ. टी.के. प्रभुप्राकृतिक संसाधन मंत्रीखनिज और खान
10सुश्री एस. कीर्तनाउद्योग मंत्रीउद्योग और निवेश संवर्धन
Published on:
16 May 2026 06:10 pm