राष्ट्रीय

‘तेजस्वी RJD का CM चेहरा होंगे, लेकिन इंडिया ब्लॉक का…’: बिहार के मुख्यमंत्री पर कांग्रेस नेता का जवाब

Bihar Elections: कांग्रेस नेता उदित राज ने कहा कि तेजस्वी यादव उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जा सकते हैं, लेकिन वह अभी तक इंडिया ब्लॉक की पसंद नहीं हैं।
2 min read
Oct 07, 2025
Tejashwi Yadav and Rahul Gandhi
तेजस्वी यादव और राहुल गांधी (Photo-ANI)

Bihar Elections: बिहार विधानसभा चुनाव में 30 दिन से भी कम समय शेष है। राजनीति पार्टियों ने चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी है। अभी तक महागठबंधन ने मुख्यमंत्री चेहरा को ऐलान नहीं किया है। विपक्षी महागठबंधन में मुख्य रूप से राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस शामिल है। महागठबंधन में भी मुख्यमंत्री के चेहरे को खींचतान चल रही है। आरजेडी नेता मांग कर रहे है कि तेजस्वी को सीएम फेस घोषित किया जाए। कांग्रेस ने अभी तक इस मुद्दे पर अपने पत्ते नहीं खोले है।

'तेजस्वी अभी तक इंडिया ब्लॉक की पसंद नहीं'

कांग्रेस नेता उदित राज ने मंगलवार को ​मीडिया से बात करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव उनकी पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद के लिए चुने जा सकते हैं, लेकिन वह अभी तक इंडिया ब्लॉक की पसंद नहीं हैं। इंडिया ब्लॉक राष्ट्रीय स्तर का भाजपा विरोधी मोर्चा है जिसका नेतृत्व कांग्रेस कर रही है और जिसमें आरजेडी भी शामिल है। कांग्रेस नेता के इस बयान ने तेजस्वी यादव की उम्मीदों पर पानी फेर दिया है।

'आरजेडी के लिए सीएम फेस हो सकते है तेजस्वी'

राज ने कहा कि वह आरजेडी के लिए मुख्यमंत्री पद का चेहरा हो सकते हैं, लेकिन इंडिया ब्लॉक सीएम फेस सामूहिक रूप से तय करेगा। उन्होंने आगे कहा कि देखिए, किसी भी पार्टी का कोई भी समर्थक ऐसा कर सकता है (उस पार्टी के नेता को मुख्यमंत्री घोषित कर सकता है), लेकिन इंडिया ब्लॉक का उम्मीदवार अभी तय नहीं हुआ है। देखते हैं कांग्रेस मुख्यालय क्या फैसला करता है।

मुख्यमंत्री चेहरे के लिए ​खींचतान जारी

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर यह खींचतान महीनों से चल रही है आरजेडी-कांग्रेस गठबंधन के बाहर यादव को व्यापक रूप से एकमात्र यथार्थवादी विकल्प के रूप में देखा जाता है। एकमात्र विपक्षी नेता जिसके पास राजनीतिक नेताओं और जनता दोनों से पर्याप्त प्रभाव और समर्थन है, जो जनता दल यूनाइटेड के प्रमुख और अनुभवी नीतीश कुमार को शीर्ष पद के लिए प्रभावी रूप से चुनौती दे सकता है। पार्टी संरक्षक लालू प्रसाद यादव के पुत्र और दो बार के पूर्व उपमुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने 2020 में राजद को 75 सीटों (243 में से) पर पहुंचाया, जिसे उनकी साख में इजाफा माना जा रहा है। लेकिन कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को इस श्रेणी में सार्वजनिक रूप से समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

Updated on:
07 Oct 2025 09:43 pm
Published on:
07 Oct 2025 08:47 pm