राष्ट्रीय

कश्मीर के जरिए देश में तबाही मचाने की कोशिश में आतंकी संगठन! तैयार की 200 लोगों की हिटलिस्ट

कश्मीर के जरिए देशभर में दहशत फैलाने की कोशिश की जा रही है। इसको लेकर भारतीय खुफिया एजेंसियों को पाकिस्तान स्थित समूहों की ओर से एक नया आतंकवादी संगठन बनाने के बारे में अलर्ट किया गया है। इन आतंकी समूहों की ओर से 200 लोगों की हिटलिस्ट भी तैयार की गई है

2 min read
Oct 17, 2021
169.jpg

नई दिल्ली। भारतीय खुफिया एजेंसियों ( Indian Intelligence Agencies ) को पाकिस्तान स्थित समूहों की ओर से एक नया आतंकवादी संगठन बनाने के बारे में अलर्ट किया गया है। खुफिया जानकारी है कि कश्मीर के जरिए देशभर में तनाव पैदा करने की साजिश रची जा रही है।

यही नहीं आईएसआई ( ISI ) समर्थित आतंकवादी संगठन ने अपने नापाक मंसूबों को पूरा करने के लिए 200 लोगों की हिट लिस्ट ( Hit List ) भी तैयार की है। इस सूची में कश्‍मीरी पंडित, नेता, मीडियाकर्मी, उद्योगपतियों से लेकर गैर-स्‍थानीय लोग शामिल हैं।

ये लोग भी टारगेट पर
खुफिया एजेंसियों को मिली जानकारी के मुताबिक ये भी तय किया गया है कि पुलिस, सुरक्षा बलों, खुफिया विभागों के साथ काम करने वाले कश्मीरियों को मारना होगा।

दरअसल आइएसआइ आतंकी संगठनों का मुखौटा बदलने की भी कोशिश कर रही है। यही वजह है कि पिछले एक से डेढ साल के अंदर कई नए संगठन तैयार किए गए हैं। इन आतंकियों को आम लोगों को निशाना बनाने का लक्ष्य दिया गया है ताकि दहशत फैलाई जा सके।

दि रेजिस्टेंस फोर्स ( TRF ) इसी कड़ी का एक हिस्सा है, जो लश्कर से जुड़ा है और पिछले कुछ समय में कई बेगुनाह नागरिकों की हत्या में इसका हाथ रहा है।

ISI अधिकारियों और आतंकी समूहों के नेताओं के बीच बैठक के दौरान गैर-कश्मीरी लोगों, बीजेपी और आरएसएस से जुड़े लोगों को भी टारगेट के रूप में चुना गया था।

अलर्ट में कहा गया है कि, 'इसे एक सहज और पूरी तरह से स्वदेशी गतिविधि के रूप में पेश करने के लिए', अपराध के कोई रिकॉर्ड नहीं रखने वाले, लेकिन उग्रवाद के प्रति सहानुभूति रखने वाले कश्मीरियों का इस्तेमाल किया जाएगा।

आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने के लिए उरी और तंगधार से एलसी के जरिए पिस्टल और ग्रेनेड की तस्करी की जा रही है। साथ ही एक नया आतंकी संगठन बनाया गया है, जोकि भारतीय जांच एजेंसियों को गुमराह करने के लिए लक्षित हत्याओं और हमलों की जिम्मेदारी लेगा।

ऐसे लोगों का होगा इस्तेमाल
माना जा रहा है कि आतंकी समूह इनकी हत्याओं के लिए ऐसे लोगों का इस्तेमाल करेगी जो अब तक सुरक्षाबलों की नजर से दूर हैं और जमीनी कार्यकर्ताओं के रूप में काम करते हैं क्योंकि इससे इन हत्याओं को सामान्य और पूरी तरह से स्वदेशी गतिविधि के तौर पर देखा जाएगा।

Published on:
17 Oct 2021 10:05 am
Also Read
View All
Punjab Politics: सीएम भगवंत मान को ‘पंथ विरोधी’ घोषित करने के बाद बीजेपी ने की बड़ी मांग, बोले-‘पंथ से माफी मांगो’

G7 Summit 2026: जी-7 शिखर सम्मेलन में पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- ‘वैश्विक साझेदारी की सफलता का आधार है आपसी विश्वास’

AIADMK के एक और विधायक के इस्तीफे से तमिलनाडु की राजनीतिक दलों में बढ़ी चुनौती, 6 सीटों पर होगा उपचुनाव, अब क्या करेंगे CM विजय?

‘महाराष्ट्र में भी ऐसा ही हुआ था’, कोर्ट का हवाला देकर बागी सांसद सुदीप बंदोपाध्याय ने ममता बनर्जी को क्या भेजा मैसेज?

कल्याण बनर्जी की मुश्किलें बढ़ीं! महिलाओं पर अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ओम बिरला से की गई लिखित शिकायत