राष्ट्रीय

‘बंगाल में कानून व्यवस्था है ही नहीं’ मतगणना के बीच बीजेपी नेता दिलीप घोष का ममता सरकार पर जुबानी वार

राज्य की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि नतीजे पहले ही तय हो चुके हैं, बस उनकी घोषणा होना बाकी है। उन्होंने जनता को बीजेपी के साथ बताया है।

2 min read
May 04, 2026
पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी। (फोटो- AI)

Bengal Election 2026: पांच राज्यों में मतगणना जारी है। पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुड्डुचेरी में सरकार बनाने के लिए आज चुनाव परिणाम जारी हो रहे हैं। पांचों राज्यों में पश्चिम बंगाल सबसे हॉट राज्य बना हुआ है। टीएमसी लगातार चौथी बार सरकार बनाने को बेताब है तो वहीं बीजेपी पहली बार सरकार बनाने को लेकर बेकरार है। मतगणना के बीच बीजेपी बंगाल के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष ने ममता सरकार पर जमकर प्रहार किया है। दिलीप घोष का कहना है कि बंगाल में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज है ही नहीं। उन्होंने बीजेपी की जीत का दावा भी किया है।

ये भी पढ़ें

सभी 5 राज्यों में मतगणना शुरू, जानिए किस राज्यों में बहुत के लिए चाहिए कितनी सीटें

नई सरकार शपथ लेगी- दिलीप घोष


राज्य की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए दिलीप घोष ने कहा कि नतीजे पहले ही तय हो चुके हैं, बस उनकी घोषणा होना बाकी है। उन्होंने जनता को बीजेपी के साथ बताया है। उन्होंने कहा कि नई सरकार और बंगाल को भारत के साथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। यह बांग्लादेश की ओर नहीं जाएगा। जनता बदलाव चाहती है। राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने का आरोप लगाते हुए उन्होंने आगे कहा, "बंगाल में तो कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज थी ही नहीं। कानून-व्यवस्था तभी से दिखाई दे रही है, जब से चुनाव आयोग ने कमान संभाली है। और जिस तरह चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए, उसी तरह मतगणना भी शांतिपूर्ण होगी, और इसी तरह यहां नई सरकार शपथ लेगी।"

पश्चिम बंगाल का गणित


सबसे ज्यादा चर्चा पश्चिम बंगाल की हो रही है। यहां कुल 293 सीटों के लिए दो चरणों में मतदान कराया गया। पहले चरण में 23 अप्रैल को 152 सीटों पर वोट पड़े, जबकि दूसरे चरण में 29 अप्रैल को 142 सीटों पर मतदान हुआ। इस बार रिकॉर्ड वोटिंग हुई, 92 फीसदी से ज्यादा। यह राज्य के इतिहास में अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा माना जा रहा है। मुकाबला भी दिलचस्प है। एक तरफ ममता बनर्जी अपनी पार्टी टीएमसी को लगातार चौथी बार सत्ता में लाने की कोशिश में हैं, तो दूसरी ओर बीजेपी पूरी ताकत से मैदान में है। खास नजर भवानीपुर सीट पर है, जहां ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी आमने-सामने हैं।

ये भी पढ़ें

मतगणना शुरू होने से पहले ममता बनर्जी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं को दिया संदेश, बोलीं-‘नजर बनाये रखें’
Also Read
View All