राष्ट्रीय

TMC Crisis: अभिषेक बनर्जी की नहीं थम रही मुश्किलें, सिलीगुड़ी में दर्ज हुई एक और शिकायत

TMC Crisis: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी के खिलाफ सिलीगुड़ी में एक शिकायत दर्ज की गई है। यह मामला पश्चिम बंगाल चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण देने से जुड़ा है। यह शिकायत ऐसे समय में सामने आई है जब पहले ही अभिषेक CID की कार्रवाई का सामना कर रहे है।

2 min read
Jun 13, 2026
ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी टीएमसी
ममता बनर्जी, अभिषेक बनर्जी(एआई इमेज-चैटजीपीटी)

TMC Crisis: तृणमूल कांग्रेस (TMC) सांसद अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें रुकने का नाम नहीं ले रही है। शनिवार सुबह ही कोलकाता स्थित कालीघाट आवास पर CID की रेड पड़ी है। इसी बीच अब उनके खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हो गई है। यह शिकायत सिलीगुडी के एक व्यापारी ने अभिषेक के खिलाफ दर्ज कराई है। इसमें उन पर चुनावों के दौरान भड़काऊ भाषण देने का आरोप लगा है।

अभिषेक की भाषा लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं - शिकायतकर्ता

सिलीगुडी साइबर सेल पुलिस स्टेशन में संजय कुमार सिंघल नामक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी के चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए कुछ बयान भड़काऊ और डर पैदा करने वाले थे। शिकायत के अनुसार, इन भाषणों के वीडियो सोशल मीडिया पर भी प्रसारित हुए, जिससे राजनीतिक तनाव बढ़ने की आशंका है। शिकायतकर्ता के अनुसार एक सांसद द्वारा इस प्रकार की भाषा का इस्तेमाल लोकतांत्रिक व्यवस्था के अनुरूप नहीं माना जा सकता।

अभिषेक के भाषण से जनता में भय का माहौल - शिकायतकर्ता

संजय कुमार सिंघल ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि अभिषेक बनर्जी ने चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री का नाम लेते हुए खुली चुनौती देने जैसी बातें कहीं। सिंघल ने यह भी कहा कि अगर कोई नेता कहे कि इस बार हम नरमी नहीं बरतेंगे, तो आम जनता में भय का माहौल बनना स्वाभाविक है। उनके अनुसार, शिकायत दर्ज कराने का उद्देश्य केवल कानून की समानता की जांच करना है।

अभिषेक के घर पहुंची CID की टीम

बता दें कि, इस समय अभिषेक बनर्जी पहले ही परेशानी के दौरे से गुजर रहे है। शनिवार तड़के ही आपराधिक जांच विभाग (CID) की एक टीम ने कोलकाता के कालीघाट स्थित अभिषेक बनर्जी के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सांसद सागरिका घोष ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर दावा किया कि सुबह तीन बजे पुलिस पहुंची और बाद में डिजास्टर मैनेजमेंट टीम की मदद से ताले खोले गए। उनके अनुसार, लगभग 90 मिनट चली तलाशी में कोई सबूत नहीं मिला।

TMC ने लगाए सरकार पर आरोप

TMC नेताओं ने इस कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध और विपक्षी नेताओं को डराने की कोशिश बताया। पार्टी सूत्रों ने कहा कि कुछ कथित वित्तीय लेनदेन को लेकर मीडिया में भ्रामक जानकारियां फैलाई जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, अभिषेक बनर्जी या उनके निजी सहायक से जुड़ी किसी भी प्रकार की संदिग्ध आर्थिक गतिविधि का कोई प्रमाण नहीं मिला है।

Updated on:
13 Jun 2026 03:28 pm
Published on:
13 Jun 2026 02:30 pm
Also Read
View All
ओमान तट के पास हमले में भारतीय नाविकों की मौत: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के बयान पर कांग्रेस नेता मनीष तिवारी बोले- उन्हें कोई अफसोस नहीं

अस्पताल में भर्ती होने का किया दावा, TMC सांसद सुदीप बंद्योपाध्याय मिले BJP मंत्री के घर, महुआ मोइत्रा ने अपने ही सांसद पर लगाए गंभीर आरोप

क्या संसद में अलग बैठ सकता है काकोली घोष के नेतृत्व में TMC के बागी सांसद? नियमों का हवाला देते हुए अभिषेक मनु सिंघवी ने क्या कहा

‘अगर ममता बनर्जी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना सही, तो पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ क्यों नहीं?’ – कीर्ति आज़ाद

G7 की मीटिंग और ट्रंप के साथ बैठक, PM मोदी की फ्रांस यात्रा में किन मुद्दों पर होगी चर्चा?