राष्ट्रीय

ट्विशा शर्मा मौत मामले की जिम्मेदारी अब CBI के हाथों में, भोपाल पहुंची टीम कल से शुरू करेगी जांच

Twisha Sharma Death: अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच अब CBI के हाथों में है। एजेंसी ने FIR दर्ज कर पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह को आरोपी बनाया है। सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और मध्य प्रदेश सरकार की सिफारिश के बाद CBI टीम भोपाल पहुंच चुकी है और मंगलवार से मामले की जांच शुरू करेगी।
2 min read
May 25, 2026
Twisha Sharma Death Case
Twisha Sharma Death Case Update

Twisha Sharma Death Case: अभिनेत्री और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हाथों में पहुंच गई है। CBI ने सोमवार को इस मामले में FIR दर्ज कर ली और एजेंसी की टीम भोपाल भी पहुंच गई है। टीम मंगलवार से मामले की औपचारिक पड़ताल शुरू करेगी।

यह घटनाक्रम सुप्रीम कोर्ट की उस टिप्पणी के कुछ घंटों बाद सामने आया, जिसमें अदालत ने कहा था कि निष्पक्ष और स्वतंत्र जांच सुनिश्चित करने के लिए मामले में CBI जांच की सिफारिश की जा सकती है। इससे पहले ट्विशा के परिवार की मुख्यमंत्री मोहन यादव से मुलाकात के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने भी CBI जांच की अनुशंसा की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों को दी सलाह

सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को कहा कि पीड़ित और आरोपी पक्ष मीडिया में बयान देने के बजाय अपने-अपने पक्ष जांच एजेंसी के सामने रखें, ताकि चल रही जांच प्रभावित न हो।

कोर्ट ने कहा, “पीड़ित और आरोपी पक्ष के परिजनों को चाहिए कि वे सार्वजनिक मंचों या मीडिया में बयान देने के बजाय अपनी बात जांच एजेंसी के सामने रखें, जिससे जांच पर प्रतिकूल असर न पड़े।”

CBI FIR में पति और सास आरोपी

CBI ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85 और 3(5) के साथ दहेज प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 और 4 के तहत मामला दर्ज किया है। FIR में ट्विशा के पति समर्थ सिंह और सास गिरीबाला सिंह को आरोपी बनाया गया है।

CBI के अनुसार ट्विशा शर्मा की शादी 9 दिसंबर को समर्थ सिंह से हुई थी। FIR में आरोप लगाया गया है कि शादी के बाद उन्हें दहेज को लेकर प्रताड़ित किया जाता था।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चोट के निशान

FIR में यह भी उल्लेख किया गया है कि शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 'एंटेमॉर्टम हैंगिंग' की पुष्टि हुई है, यानी फांसी उस समय लगी जब ट्विशा जीवित थीं।

इसके अलावा शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान भी पाए गए, जो किसी भारी वस्तु या शारीरिक हमले से जुड़े हो सकते हैं।

CBI FIR के मुताबिक ट्विशा पर करीब 2 लाख रुपए की मांग को लेकर दबाव बनाए जाने के आरोप भी हैं।

कई एंगल से होगी जांच

अब CBI इस मामले में दहेज हत्या, प्रताड़ना, साजिश और अन्य संभावित आपराधिक पहलुओं की जांच करेगी।

मामले ने बीते दिनों काफी राजनीतिक और सामाजिक ध्यान खींचा था। सोशल मीडिया से लेकर अदालत तक इस केस को लेकर लगातार बहस और सवाल उठते रहे हैं।

CBI टीम अब भोपाल पुलिस से जुड़े दस्तावेज, सबूत और केस डायरी अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू करेगी।

Updated on:
25 May 2026 11:45 pm
Published on:
25 May 2026 11:45 pm
Also Read
View All
ट्रेन से सवा करोड़ रुपए का चादर, तौलिया चुरा ले गए यात्री, राजस्थान, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र में सबसे ज़्यादा चोरी

‘मेरा बच्चा सिर्फ 15 साल का था’, दिल्ली में यमुना नदी में डूबे 4 दोस्त, लापता सौरव की मां का रो-रोकर बुरा हाल

Ladki Bahin Scheme: “महिला” बन कर पुरुष ले रहे थे फ़ायदा, हज़ारों सरकारी कर्मचारियों ने भी लिए पैसे; गलत लोगों ने हड़पे 14000 करोड़ रुपये

‘बिना केस 1 साल तक हिरासत, संपत्ति पर बुलडोजर भी चलेगा’, जानें क्या है गुंडा कानून जो बंगाल में आज से लागू

Vietnam Boat Accident: आज वतन लौटेंगे 15 भारतीयों के पार्थिव शरीर, विशेष विमान से लाए जा रहे शव