24 मई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Tvisha Sharma Death Mystery: वकील ले गए CCTV फुटेज, पूर्व जज सास ने किए फोन, ब्यूटी पार्लर मालकिन के खुलासे से मचा हड़कंप

Tvisha Sharma Death Mystery: भोपाल में मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़ आ गया है। ब्यूटी पार्लर मालकिन ने दावा किया है कि मौत के बाद पूर्व जज सास ने लगातार फोन किए और बाद में कुछ लोग वकील बनकर CCTV फुटेज ले गए।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Rahul Yadav

May 24, 2026

Tvisha Sharma Death Mystery

Tvisha Sharma Death Mystery (AI Image)

Tvisha Sharma Death Mystery: एक्ट्रेस और मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला अब और उलझता जा रहा है। इस केस में सुप्रीम कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए सुनवाई का फैसला किया है, वहीं दूसरी ओर ब्यूटी पार्लर मालकिन के नए खुलासे ने पूरे मामले में सनसनी फैला दी है।

सुप्रीम कोर्ट ने मीडिया रिपोर्ट्स और सामने आई परिस्थितियों के आधार पर इस मामले को 'ससुराल में युवती की अस्वाभाविक मौत के मामले में संस्थागत पक्षपात और प्रक्रिया संबंधी गड़बड़ियों के आरोप पर स्वतः संज्ञान' शीर्षक से दर्ज किया है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्या बागची और जस्टिस विपुल पंचोली की बेंच 25 मई को मामले की सुनवाई करेगी।

मौत से 8 घंटे पहले पार्लर गई थीं ट्विशा

जांच के दौरान सामने आए CCTV वीडियो के मुताबिक ट्विशा शर्मा 12 मई को अपनी मौत से करीब 8 घंटे पहले एक ब्यूटी पार्लर गई थीं। शुक्रवार को यह वीडियो सामने आने के बाद पार्लर संचालिका किरण परिहार ने बड़ा दावा किया।

उन्होंने बताया कि ट्विशा की मौत के दूसरे दिन उनकी सास और पूर्व जिला जज गिरीबाला सिंह ने उन्हें लगातार फोन किए। किरण के मुताबिक गिरीबाला सिंह काफी घबराई हुई थीं और उन्हें इस बात की चिंता थी कि पार्लर में ट्विशा का CCTV फुटेज मौजूद है।

वकील बनकर आए लोग ले गए फुटेज

पार्लर मालकिन ने आरोप लगाया कि बाद में कुछ लोग खुद को वकील बताते हुए पार्लर पहुंचे और CCTV फुटेज अपने साथ ले गए। हैरानी की बात यह रही कि पूरी घटना के दौरान पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी।

इस खुलासे के बाद कटारा हिल्स पुलिस की भूमिका पर फिर सवाल खड़े हो गए हैं। मामले में शुरुआती जांच से ही पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठते रहे हैं।

पति समर्थ सिंह 7 दिन की रिमांड पर

इधर, ट्विशा के पति समर्थ सिंह को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर 7 दिन की रिमांड पर लिया है। कोर्ट ने उसका पासपोर्ट जब्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

वहीं रविवार को ट्विशा शर्मा के शव का दिल्ली AIIMS की टीम दोबारा पोस्टमॉर्टम करेगी। जांच एजेंसियां मौत के कारणों और घटनाक्रम को दोबारा खंगालने में जुटी हैं।

पुलिस कमिश्नर बोले- शरण देने वालों पर भी होगी कार्रवाई

मामले में पुलिस की कथित लापरवाही पर सवाल बढ़ने के बाद पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि ट्विशा की ऊंचाई और सबूत जुटाने में हुई लापरवाही समेत सभी पहलुओं की जांच जारी है।

उन्होंने बताया कि समर्थ सिंह को शरण देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए लोकेशन ट्रैकिंग, कॉल डिटेल्स और चैट रिकॉर्ड्स की जांच की जा रही है।

रिटायर्ड जज सास को तीन नोटिस

ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरीबाला सिंह की अग्रिम जमानत रद्द कराने के लिए हाईकोर्ट में दो याचिकाएं दायर की गई हैं। एक याचिका ट्विशा के पिता नवनिधि शर्मा की ओर से दायर की गई है, जबकि दूसरी राज्य सरकार की ओर से लगाई गई है।

पुलिस कमिश्नर के मुताबिक गिरीबाला सिंह को बयान के लिए तीन नोटिस भेजे गए, लेकिन वह पेश नहीं हुईं। शुक्रवार को थाने आने के बावजूद उन्होंने बयान दर्ज नहीं कराया।

महाधिवक्ता प्रशांत सिंह ने कहा कि अग्रिम जमानत सशर्त दी गई थी, जिसमें जांच में सहयोग करना भी शामिल था। अब इस मामले में सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग