राष्ट्रीय

Twitter पर योगी आदित्यनाथ का जलवा, राहुल गांधी को छोड़ा पीछे, कई केंद्रीय मंत्रियों से भी काफी आगे निकले UP CM

UP CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर खासा सक्रिय रहते है। अपनी कामकाज के साथ-साथ वो देश-विदेश के प्रमुख मसलों पर भी अपनी प्रतिक्रिया ट्विट कर देते हैं। उनकी इस सक्रियता के कारण ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 3 Sep 2022, 11:03 PM IST
up_cm_yogi_adityanath.jpg
UP CM Yogi Adityanath Twitter Following Cross Rahul Gandhi and many other central Minister

UP CM Yogi Adityanath: कट्टर हिंदूवादी नेता की छवि को पीछे छोड़ अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी छवि एक सख्त मुख्यमंत्री की बना ली है। राज्य की कानून-व्यवस्था के साथ-साथ आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में योगी की सक्रियता लगातार बनी रहती है। उपद्रवियों के खिलाफ बुलडोजर का प्रयोग कर उन्होंने खासा लोकप्रियता अर्जित की। उनकी लोकप्रियता सोशल मीडिया पर देखने को मिल रही है। ट्विटर पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है।

बुलडोजर बाबा, योगी जी, महाराज जैसे नामों से लोकप्रिय यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्विटर पर फॉलोअर्स के मामले में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को पीछे छोड़ दिया है। ट्विटर पर योगी आदित्यनाथ के फालोअर्स की संख्या कांग्रेस के दिग्गज नेता राहुल गांधी से अधिक हो चुकी है। इस वक्त ट्विटर पर राहुल गांधी के 21.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि योगी आदित्यनाथ के 21.5 मिलियन फॉलोअर्स हो चुके हैं।


सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री योगी की सक्रियता और तत्कालीन मुद्दों पर प्रतिक्रिया को लोग खूब पसंद करते हैं। बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ जब दूसरी बार यूपी में मुख्यमंत्री बने तब से उनकी लोकप्रियता और बढ़ी है। कई लोग उन्हें नरेंद्र मोदी के बाद देश के अगले प्रधानमंत्री के रूप में देख रहे हैं। युवा बड़ी संख्या में उनके साथ जुड़ रहे हैं।


सीएम योगी ने सितंबर 2015 को ट्विटर की दुनिया में उपस्थिति दर्ज कराई थी। 21 मई 2016 से वह नियमित रूप से ट्विटर पर सक्रिय हैं। जिसके बाद से उनके फैंस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब सीएम योगी ने टि्वटर अकाउंट पर 21.5 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लिया है। राहुल गांधी के अलावा योगी आदित्यनाथ ने केंद्र के कई मंत्रियों को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है।


राष्ट्रपति भवन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित मात्र 50 लोगों को फॉलो करने वाले योगी आदित्यनाथ के फॉलोअर्स की संख्या देश के कई बड़े नेताओं से अधिक है।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के टि्वटर पर फॉलोअर्स 12.7 मिलियन है। परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के टि्वटर पर फॉलोअर्स 11.3 मिलियन है। जाहिर है कि ट्विटर पर इन लोगों से कहीं अधिक लोग योगी आदित्यनाथ को फॉलो कर रहे हैं।

Published on:
Also Read
View All
वोटर ID से मिलेगी सरकारी योजनाओं की सुविधा? राहुल गांधी ने बताया ‘वोट चोरी’ का नया तरीका, लगाए गंभीर आरोप

नेशनल कॉन्फ्रेंस में फूट की खबरों पर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, बोले- पार्टी को तोड़ने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा किया मंजूर, श्रीनगर सीट हुई खाली

पत्नी कहती थी ‘निकम्मा आदमी’, 20 साल से झेल रहा था मानसिक प्रताड़ना, बेंगलुरु में 7 हत्याओं के आरोपी ने बताई वजह

Delhi NCR Air Pollution: ’30 सिगरेट रोज पीने जैसा हाल!’ दिल्ली की जहरीली हवा पर सुप्रीम कोर्ट में बड़ा खुलासा, किसकी लापरवाही पड़ रही भारी?