राष्ट्रीय

उत्तराखंड में बड़ा हादसा, देहरादून-ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल टूटा, कई गाड़ियां बहीं

Uttarakhand में देहरादून और ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल जाखन नदी पर बना पुल बीच में से टूटा, कई गाड़ियां बह गईं, पुलिस और प्रशासन की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी
2 min read
• •
Updated: 27 Aug 2021, 2:04 PM IST
Bridge Collapse On Dehradun and Rishikesh Highway in Uttarakhand
Bridge Collapse On Dehradun and Rishikesh Highway in Uttarakhand

नई दिल्ली। उत्तराखंड ( Uttarakhand ) में बड़ा हादसा हो गया है। देहरादून ( Dehradun )और ऋषिकेष ( Rishikesh ) को जोड़ने वाला पुल अचानक टूट गया, जिसके कारण एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां नीचे जा गिरीं।
मिली जानकारी के मुताबिक भारी बारिश की वजह से यह पुल दो भागों में टूट गया।

पानी के बहाव में कुछ दो पहिया वाहनों के भी लापता होने की खबर है। पुल के दोनों तरफ भी गाड़ियां फंसी हुई हैं। फिलहाल रेस्क्यू ऑपरेशन ( Rescue Operation )जारी है।

उत्तराखंड में बारिश ने कई इलाकों में मुश्किलें बढ़ा दी हैं। भारी बारिश के चलते नदियां उफान हैं। इस बीच शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। देहरादून और ऋषिकेश को जोड़ने वाला पुल अचानक टूट गया। जाखन नदी पर बने पुल के बीच का बड़ा हिस्सा भरभरा कर ढह गया।

पुल के ढहने से करीब एक दर्जन गाड़ियां बह गई हैं। इस दौरान कार सवार एक व्यक्ति चोटिल हो गया।
एसडीएम डोईवाला लक्ष्मी राज चौहान के मुताबिक पानी के तेज बहाव के चलते रानीपोखरी जाखन नदी का पुल बीच से टूट गया।

इस दौरान वहां से गुजर रहे कुछ वाहन नीचे बह गए। कुछ बाइक सवार बाल-बाल बच गए। कोई बड़ी जनहानि की सूचना अभी तक नहीं मिली है। मौके पर एसडीआरएफ की टीम और पुलिस प्रशासन के लोग मौजूद हैं। बचाव कार्य तेजी से चल रहा है।

रोकी गई आवाजाही
हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों ओर से आवाजाही को पूरी तरह रोक दिया है। हादसे की सूचना मिलने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट और पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
Jammu Kashmir: क्या संकट में है उमर अब्दुल्ला सरकार? विधायकों ने उठाई कैबिनेट बदलने की मांग; एक सांसद ने कर दिया इस्तीफे का ऐलान

तमिलनाडु थेनी जेल ब्रेक मामले में डिप्टी जेल सुपरिटेंडेंट सेवा से बर्खास्त

जब दिल्ली जल उठी: इंदिरा गांधी की हत्या के बाद के 72 घंटे, कैसे राजधानी में भड़की हिंसा ने बदल दिया देश का इतिहास

‘धारा 370 हटी, नक्सलवाद खत्म हुआ, लेकिन नशामुक्त भारत सबसे बड़ी उपलब्धि होगी’, एकता दिवस पर बोले अमित शाह, 2029 का रखा लक्ष्य

PM मोदी ने ISRO के वैज्ञानिकों को दी बधाई, NVS-03 की लॉन्चिंग को बताया आत्मनिर्भर भारत की दिशा में बड़ा कदम