31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Assam: दीमा हसाओ में उग्रवादियों ने 7 ट्रकों को फूंका, 5 ट्रक ड्राइवर जिंदा जले, DNLA पर शक

Assam के दीमा हसाओ में दिल दहला देने वाली घटना, उग्रवादियों ने अंधाधुंध फायरिंग के बाद सात ट्रकों में लगाई आग, पांच ड्राइवरों की मौत
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Aug 2021, 12:05 PM IST

412.jpg

नई दिल्ली। असम ( Assam ) के दीमा हसाओ जिले में दीयुंगबरा के पास उग्रवादियों ने लोगों ने सात ट्रकों में आग लगा दी। ये घटना गुरुवार को रात की बताई जा रही है। खास बात यह है कि इस आगजनी में पांच ट्रक ड्राइवरों की जलकर मौत हो गई। ये ट्रक पास के सीमेंट निर्माण संयंत्र के लिए कोयला और अन्य सामग्री ले जा रहे थे।

रिपोर्ट के मुताबिक, आगजनी से पहले उग्रवादियों ने कई राउंड फायरिंग भी की। पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को उग्रवादी संगठन DNLA पर शक है।

यह भी पढ़ेंः असम से विवाद के बीच मिजोरम सरकार ने केंद्र को लिखा पत्र, की ये मांग

डिमासा नेशनल लिबरेशन आर्मी ( DNLA ) के सदस्यों की ओर से कथित तौर पर सात ट्रकों पर हमला किए जाने के बाद गुरुवार देर रात असम के दीमा हसाओ जिले में पांच ड्राइवरों की जिंदा जलकर मौत हो गई।

असम पुलिस ने कहा कि आतंकवादियों ने सात ट्रकों में आग लगाने से पहले ट्रक ड्राइवरों और अन्य लोगों पर कई राउंड गोलियां चलाईं। सुरक्षाकर्मी उमरंगसु लंका रोड पर पहुंचे और शवों को बरामद किया।

पुलिस अधीक्षक (दीमा हसाओ जिला) जयंत सिंह के मुताबिक 'हमें सूचना मिली थी कि पांच संदिग्ध आतंकवादियों ने, जिन्होंने पहले स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की, सात ट्रकों में आग लगा दी। हमें इस हमले के पीछे आतंकवादी संगठन DNLA का हाथ होने का संदेह है।'

फिलहाल पुलिस और सेना की असम राइफल्स इकाई इस क्षेत्र में व्यापक तलाशी अभियान चला रही है। घटना गुवाहाटी से 200 किमी से कुछ दूरी पर हुई है।

पुलिस ने कहा कि, पांच शव बरामद कर लिए गए हैं। असम राइफल्स की मदद से तलाशी अभियान चला रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः Afghanistan crisis : भविष्य में भारत ही पढ़ाएगा आतंक के प्रतिरोध का पाठ

बता दें कि दीमा हसाओ जिला असम के तीन पहाड़ी जिलों में से एक है। ये पहले विद्रोही गतिविधियों और समूहों का केंद्र था। हालांकि, पिछले पांच वर्षों में यहां काफी हद तक शांति बनी हुई थी।

वहीं इसी वर्ष मई के महीने में सुरक्षा बलों ने कार्बी आंगलोंग जिले के धनसिरी इलाके में एक मुठभेड़ में डीएनएलए के छह आतंकवादियों को मार गिराया था। पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय